Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्थानीय Khatauli रेलवे स्टेशन के समीप युवक का शव मिला

Muzaffarnagar News:खतौली। सडक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के दुकानदारो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप उस समय लोगो मे हुजूम जुड गया कि जब राहगीरो ने देखा कि सडक किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बीढहेडी निवासी अमित यादव पुत्र दीलिप यादव के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनो इसकी सूचना दी। युवक अमित की मौत की खबर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन व ग्रामीण टै्रक्टर-ट्राली पर सवार होकर कुछ ही देर मे खतौली पहुंच गए।

पुलिस ने नागरिको की मौजूगदी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

शादी समारोह से बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में आए रिश्तेदार की बाइक चोरी हो गई। कस्बे में एक व्यक्ति के यहां विवाह समारोह राजमार्ग स्थित एक बैकठ हॉल में था। जहां रूडकी के टोडा कल्यानपुर गांव निवासी वाजिद अपनी बाइक लेकर आया था।

इस दौरान दोपहर में उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी गई। इससे पहले भी कस्बे में बाइक चोर गिरोह कई बाइकें चोरी कर चुका है। जिनकी बरामदगी नही हो पाई।

 

गंग नहर पटरी पर रात में बाइक सवार को लूटा
मुजफ्फरनगर। गंग नहर पटरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे की नौक पर बाइक सवार से लूट कर ली गई। लूट की सूचना पर पुलिस दौडी, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पीड़ित ने अफसरों से थाना पुरकाजी पुलिस की शिकायत की गई।

थाना क्षेत्र के अलमावाला गांव निवासी प्रतीक सिंह रूडकी से वापिस बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। शनिवार सांय सात बजे के लगभग धमात गंग नहर पटरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रूकवाकर पंद्रह सौ रूपये की नगदी, मोबाईल, घडी लूट ली। इस दौरान अन्य वाहन सवार उधर से गुजरे।

लूट के शिकार युवक ने किसी प्रकार थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना दी। दरोगा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी गई। पुलिस ने घटना को दर्ज नहीं किया। रविवार में अलमावाला गांव के पूर्व प्रधान बालेन्द्र सिंह समेत लोग पीड़ित के साथ पुरकाजी थाने पहुंचे।

आरोप है कि लूट रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर उनकी पुलिस से नोंकझोक हुई। जिस पर पीड़ित ने अफसरों से शिकायत की गई। गंग नहर पटरी मार्ग पर लूट की काफी दिनों बाद हुई घटना से सनसनी मच गई। हालांकि पुलिस गंग नहर पर पहरेदारी करने की बात कहती रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − twelve =