Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: दिन निकलते ही गुड व्यापारी से डेढ लाख की लूट, मचा हडकंप

Khatauli News: जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में आज सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक गुड व्यापारी से दिन निकलते ही डेढ लाख रुपये की नकदी लूटकर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के कस्बा खतौली के मौहल्ला कांशीराम निवासी गुड व्यापारी मुकेश जैन पुत्र भूषण लाल जैन आज सुबह अपने घर से दुकान पर जा रहा था। इसी बीच बाईक सवार बदमाशों ने उसे रोका ओर हथियारों के बल पर उससे करीब डेढ लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना कस्बे में जंगल की आग की तरह फैली, जिसके बाद मौके पर बडी संख्या में व्यापारी जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अपराध भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे ओर मामले की छानबीन में जुट गए।

घटना को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। व्यापारी अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर मंडी जा रहा था.

बदमाशों ने दिन निकलते ही पुलिस को चुनौती देते हुए गुड़ कारोबारी से लाखों रुपए की नगदी लूट ली। हथियारों की नोंक पर लूटी गई नकदी को लेकर बदमाश आराम के साथ फरार हो गए। दिनदहाड़े सरेआम लाखों रुपए की लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स के साथ कोतवाल मौके पर पहुंचे।

उधर जिला मुख्यालय पर पहुंची लूट की घटना की जानकारी के बाद एसपी क्राइम ने भी नगर में पहुंचकर लूट का शिकार हुए कारोबारी से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।

बुधवार को नगर के मोहल्ला कांशीराम निवासी गुड कारोबारी मुकेश जैन पुत्र रोशनलाल जैन तकरीबन एक लाख ५० हजार रुपए की नगदी लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गुड कारोबारी को हथियारों के निशाने पर ले लिया और उससे नकदी भरा थैला लूटने लगे।

गुड कारोबारी ने जब विरोध जताया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हथियार बंद बदमाश गुड कारोबारी से लूटे गए रुपयों को लेकर आराम के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गये। हालांकि शोर-शराबा करते हुए गुड कारोबारी ने आसपास के लोगों से मदद भी मांगी। लेकिन जब तक आसपास के लोग गुड कारोबारी की मदद के लिये मौके पर पहुंचते, उस समय तक लुटेरे नगदी को समेटकर फरार होने में कामयाब हो चुके थे।

दिन निकलते ही सरेआम लाखों रुपए की लूट की घटना हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स के साथ कोतवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित गुड कारोबारी से बदमाशों के हुलिए आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने नाकेबंदी भी की। मगर वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।

उधर लूट की जानकारी जब जिला मुख्यालय पर पहुंची तो एसपी क्राइम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पुलिस को बदमाश लगातार चुनौती दे रहे हैं। पिछले दिनों भी जानसठ रोड पर स्थित मदरसे में मौलाना को बंधक बनाते हुए बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इसके अलावा ग्राम खोखनी में सर्राफ को गोली मारने समेत लूट की कई अन्य घटनाएं भी हो चुकी है। हालांकि आला अधिकारियों के दबाव के चलते कई लूट को खोलने में पुलिस कामयाब भी हुई है, मगर जिस तरह से लगातार घटनाएं हो रही है, उसे पता चल रहा है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 10 =