खबरें अब तक...

समाचार

गौशाला का किया निरीक्षण4 1 |
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आज जनपद की तहसील क्षेत्र में बनी गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी संदर्भ में उन्होंने कूकडा नवीन मंडी स्थल पर बनायी गयी गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार तथा मंडी समिति के सचिव व कुछ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

होमगार्ड हादसे में घायल1 2 |
चरथावल। चरथावल थाने से डयूटी समाप्त कर अपने गांव लोट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारकर किया घायल वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित मोके से फरार हो गया। थाना चरथावल के नहर मार्ग की घटना से आस पास के राहगीरों ने थाने सूचना कर घायल होमगार्ड को १०८ एम्बुलेंस की मदद से पहले सी एच सी चरथावल व् बाद में जिला अस्पताल कराया भर्ती । बाद में जिला अस्पताल से भी होमगार्ड की हालत गम्भीरता देखते हुए डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रैफर। घायल होमगार्ड का नाम शिव कुमार निवासी गांव चोकड़ा थाना चरथावल बताया जा रहा है ।

 

गाय की विद्युत करंट से मौत2 2 |
खतौली। स्थानीय होली चौक के पास लगे विधुत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने गाय की मौत हो गयी।बता दें शनिवार को बिजली विभाग की लापरवाही उस वक्त देखने को मिली जब नगर के मोहल्ला पक्काबाग होली चौक के निकट गौशाला रोड पर खुले में रखे विधुत ट्रांसफार्मर में आए करेंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर लोग जमा हो गए गौवंश की मौत पर लोगों ने नाराजगी जताई और विधुत विभाग की लापरवाही को जानलेवा बताया। उन्होंने कहा कि यदि यहां कोई बच्चा या कोई इंसान अगर इसकी चपेट में आ जाता तो उसकी भी जान चली जाती।
उधर विधुत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से हुई गौवंश की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और गौवंश के अंतिम संस्कार में जुटी। तो वहीं मोहल्ले के लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय थाने में शिकायती पत्र थाना प्रभारी को दिया है और चेतावनी दी कि यदि २४ घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया तो मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। । इस मोके पर मोहल्ला के लोगों में सपना ,प्रतीक अरोरा ,सुभाष अरोरा ,रवि ,मेहता कुल्लू मेहता, सचिन लोहिया ,अन्नू मदनलाल लोहिया, रजत लोहिया ,सोनू शर्मा ,कमलेश शर्मा ,प्रवीण शर्मा मानय शर्मा आदि लोगों ने गौवंश की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।।।

संकल्प यात्रा शुरू3 4 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी संकल्प यात्रा आज गांधीनगर पार्टी कार्यालय से शुरू हुई। यह यात्रा जनपद की प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन दिन जागरूकता अभियान चलायेगी। मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यालय पर आयोजित यात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में डा. संजीव बालियान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, हरीश अहलावत, अचिन्त मित्तल, विनित कात्यान, डा. देशबंधु तोमर, अमित राठी, अमित प्रमुख, गीता जैन, सीमा शर्मा, सुनील शर्मा आदि शामिल हुए। संकल्प यात्रा गांधीनगर पार्टी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। जहां पर जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा की उपलब्धियों के संबंध में बताया। संकल्प यात्रा तीन दिन सदर विधानसभा में रहेगी। आज यात्रा कूकडा, मखियाली, तिगरी, जटमुझेडा, भंडूर, सिखेडा, नन्हेडा, बिलासलपुर, शेरनगर व संधावली गांव में गयी तथा लोगों को जागरूक किया। सदन विधानसभा के यात्रा सोंजक बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को बनाया गया है। जिला शहर संयोजक का दायित्व जिला महामंत्री हरीश अहलावत को दिया गया है।

व्यक्ति की तलाश जारी
भोपा। नहर के पुल के समीप मजदूर की लावारिस अवस्था में खडी साईकिल के देख कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। मौके पर मौजूद पुलिस पीएसी के जवान और गौताखोंर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन भोपा क्षेत्र के निरगाजनी झाल के समीप पुलिस को नहर के पुल के पास एक साईकिल खडी मिली थी। जिसमें एक चिट्ठी भी लगी हुई थी जिस पर जयकुमार नामक व्यक्ति ने आत्महत्या करना लिखा था। ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी के जवान व गौताखोर नहर में जयकुमार नामक व्यक्ति की तलाश में लगे हुए है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नहर पर पुल के समीप जाल भी डलवा दिया गया है। इस दौरान वहां सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

चोरी के माल सहित गिरफ्तार5 2 |
मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने तमंचे व कारतूसां के साथ गिरफ्तार किये गये एक बदमाश की निशानदेही पर उसकी साथी महिला तथा चोरी के लाखों की कीमत के आभूषण बरामद किये है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गत दिवस मीरांपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुक्खा पुत्र शहजाजूद्दीन निवासी ग्राम कमरूद्दीननगर मडीयाई थाना सरधना को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गयी तो उसने 6 जुलाई 2019 की रात्रि ग्राम कुतुबपुर में तीन मकानों में हुई चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर श्रीमती सोनिया पत्नी प्रवेज निवासी मौहल्ला जनपकपुरी थाना सिविल लाइन हाल निवासी दौराला रोड झुग्गी झोपडी सरधना को गिरफ्तार किया। पकडे गये अभियुक्तों से कुतुबपुर से चोरी किये गये एक चोरी हथफूल, एक गले की चैन जैन्टस सोने की व एक चैन लेडीज, एक जोडी टोप्स, एक जोडी चूडी, एक कंठी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंन्डल बरामद किये। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि बरामद जेवरात की कीमत लगभग चार लाख रूपये है। चोरी का सामान बरामद करने वालो में मीरांपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनीरिक्षक कर्मवीर, जितेंद्र कुमार शर्मा, नवीन कुमार सैनी, योगेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह के अलावा हैड कांस्टैबल संजय कुमार, धर्मैन्द्र सिंह व प्रियका शामिल रहे।

गोली लगने से घायल
भोपा। कोल्हू पर कार्यरत मजदूर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने देर रात्रि गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहैडी के लक्सर मार्ग स्थित गुड कोल्हू पर कार्यरत सोमा बंगाली नामक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को तुरंत ही एम्बूलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन व भागदौड की जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फॅरनगर। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी ससुराल वालो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की सांईधाम वाली गली निवासी युवक अरूण नई मन्डी जानसठ रोड पर फलो का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि करीब दो साल पहले अरूण की मेरठ निवासी युवती के साथ शादी हुई थी।
बीते दिन युवक अरूण की पत्नि की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। महिला की मौत की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतका के मायके वालो का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज कर भागदौड शुरू की तथा मृतका के पति अरूणस, जेठ पीतम व सास को रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियो को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई।

भविप की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक मे आपसी सदभाव तथा जनसेवा से जुडे कार्यो मे सहभागिता करने का आहवान किया गया।
भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि पार्टी की एक अहम बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई। जिसकी अध्यक्षता किशनलाल कश्यप ने की तथा संचालन सुनील शर्मा ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सब धर्मो का देश है। जहां सभी धर्मा के लोग आपस मे मिलजुल कर सब त्यौहार बनाते है। श्री कश्यप ने कहा कि देशभर मे नवरात्रि महोत्सव पर माता भगवती का गुणगान हो रहा है। समस्त भारत मे श्री रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की उपाधि धारन की और समस्त संसार को एक आदर्श राजा बनकर समाज को बुराई के मार्ग से हटाकर अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश और समाज के हित मे अपना बहुमूल्य जीवन लगाकर जीवन को धन्य बनायें। राहुल कश्यप, राज वर्मा,चन्द्रभान कश्यप, नितिन शर्मा, अजय बाठला, रजत कश्यप, कार्तिक कश्यप, संजय शर्मा, विकास गुप्ता, शुभम गोयल, मुकुल, आदेश, राजू, देवकुमार, अंकित, पंकज, रवि आदि मौजूद रहे।

कार्यशाला आयोजित6 2 |
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। वन्य प्राणी सप्ताह(०१ अक्टूबर से ०७ अक्टूबर २०१९ तक ) के अंतर्गत आज वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के उपलक्ष में एक कार्यशाला /जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कन्या जूनियर हाई स्कूल बुढाना में किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार सदस्य -पीपल फॉर एनिमल्स द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं को वन्यजीवों के संरक्षण एवं उनकी देखभाल के विषय में जानकारी दी गई । सभी छात्र -छात्राओं को राष्ट्रीय पक्षी ,राष्ट्रीय पशु एवं ूपसकसपमि के विषय में भी बताया गया ।इस अवसर पर वन्य प्राणियों के रहन-सहन ,खान-पान व संरक्षण के विषय में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें सफल छात्र -छात्राओं को डॉ राजीव कुमार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग बुढाना ,जनपद -मुजफ्फरनगर से क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह एवं स्टाफ नेत्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह ,रामशरण शर्मा व मुरसलीन एवं शिवराज सिंह सदस्य ढ्ढहृह््र ,विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य संतोष, सहायक अध्यापक सुशील कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लीला को देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज सुग्रीव मित्रता बाली वध व सबरी का बहुत सुंदर मंचन किया गया सर्वप्रथम आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पाल शर्मा जी अक्षय शर्मा दिनेश अस्थाना द्वारा गणेश स्तुति रामायण स्तुति राम स्तुति के साथ किया इसके उपरांत मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा अमरेश पांडे नवनीत वर्मा के सफल निर्देशन में आज की इलाका सुंदर मंचन किया गया सर्वप्रथम सभी को राम के दर्शन करना व रामजी को अपने झूठे बेर खिलाना व रामजी की याद में अपने धाम जाना तदोपरांत हनुमान की से राम जी की मित्रता व सुग्रीव की मित्रता व सुग्रीव के साथ बाली का वध करना का सुंदर मंचन किया गया जिसे देखकर श्रद्धालुओं ने कलाकारों की खूब सराहना की राम के अभिनय मैं नीरज शर्मा लक्ष्मण ललित हनुमान के अभिनय में अखिलेश पाल सबरी रिंकू कटारिया बली प्रदीप पांचाल सुग्रीव ओमपाल कश्यप कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज शर्मा राजेंद्र सिंह सतेंद्र पवार संजीव दिक्षित मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा उपाध्यक्ष पवन पाल सुनील कपिल उमेश चोरसिया रविंद्र कश्यप विनोद कश्यप अक्षय हिरणवाल शुभम सैन उज्जवल कश्यप सुमित कोट ऑडिटर अशोक शर्मा शिव कुमार शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया इसके उपरांत आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

दशहरा पर्व मनाया8 3 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होरीजन स्कूल पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढचढकर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी नन्ळे मुन्हे बच्चे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न माता सीता, हनुमान, सुग्रीव आदि की वेशभूषणा मे ंसुसज्जित होकर आये। सभी बच्चे ऐसे लग रहे थे कि माना स्वंय राम, सीता, हनुमान जी प्रत्यक्ष रूप् से आ गये हो। इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने श्रीरामलीला का सुंदर मंचन कर सभी का मन मोह लिया तथा सीता जन्म पर नगाडे, ढोल बाजे गीत पर नृत्य की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गयी। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को अकृषित किया। इस अवसर पर विद्यालय में आये विशेष अतिथि समाजसेविका नीरू शर्मा व संतोष शर्मा ने सभी रामलीला मंचन के प्रतिभागी छात्र छात्राओं का पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

दशहरा पर्व पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम9 1 |
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में विजय दशमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शोर्य का उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव मानते है। इस अवसर पर कक्षा ८ ड्ढ, स्र के छात्रों ने रामायण के पात्र -राम का अभिनय कक्षा ८ के जय वर्धन ने, रावण की भूमिका में अक्षित चौधरी कक्षा ८ ब, लक्ष्मण की भूमिका में चिराग कक्षा ८ डी, सीता की भूमिका में अनुष्का गुप्ता कक्षा ८ डी, हनुमान की भूमिका में वरदान कक्षा ८ डी ने बहुत ही आकर्षक और मनमोहित प्रदर्शन किया। कक्षा ८ के विध्यार्थियों ने अपने अथक प्रयास से रावण का पुतला बनाया। रावण दहन से पूर्व बच्चों ने राम लीला के महत्वपूर्ण अंशों को मंच पर प्रदर्शित किया।श्री राम के हाथों पुतले का दहन किया गया। नर्सरी, के. जी., आदि के छात्र-छात्राएँ राम-सीता की वेषभूषा में सुसज्जित होकर आए। सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी ने कहा दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम,क्रोध,लोभ,मोह, मद, मत्सर, अहंकार,आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। हमारा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कार तथा अपनी संस्कृति से भी परिचित करता रहता है। यह अति सराहनीय कार्य है। स्कूल प्रबन्धक श्री विश्व रतन जी ने विध्यार्थियों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की। उन्होने शारदेन के परिवार को दशहरा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप भी जीवन पथ पर विजयी हो यही मंगल कामना है।कार्यक्रम का संचालन कक्षा ८ के छात्र-छात्राओं -अनुष्का, ओजल, अर्णव, नमीरा ने किया।

डांडिया उत्सव मनाया10 2 |
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव मनाया। महोत्सव में महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए श्रद्धाभाव से माता के भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी अनु अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि संतोष शर्मा व आशा जैन का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी ने माता रानी के भजनों पर मनमोहक नृत्य किया। महिलाओं ने डांडिया उत्सव मनाते हुए अपने सुंदर प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेरणा मित्तल, सुधाराज शर्मा, शालू सैनी, शैली रंजन, चारू भारद्वाज, चित्रा शर्मा, मानसी आदि मौजूद रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk