वैश्विक

वायुसेना दिवस के अवसर पर हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम

भारतीय वायुसेना आज 87 साल की हो गई है। वायुसेना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वायुसेना के जवान लड़ाकू विमानों के साथ करबत दिखा रहे हैं।हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयर शो में पहली बार लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत, भारतीय वायु सेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया और नौसेनाध्यक्ष करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

भारतीय वायुसेना

इसी बीच वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने वायुसेना दिवस पर कहा, ‘इस (बालाकोट एयरस्ट्राइक) की रणनीतिक प्रासंगिकता आतंकवादियों को दंडित करने के लिए राजनीतिक नेतृत्व का संकल्प है।’उन्होंने आगे कहा कि, आतंकवादी हमलों से निपटने के सरकार के तरीके में बदलाव आया है। पड़ोस का वर्तमान सुरक्षा वातावरण चिंता का गंभीर विषय बना हुआ है। पुलवामा हमला रक्षा प्रतिष्ठानों पर होने वाले लगातार खतरे की याद दिलाता है।’ भदौरिया ने आगे कहा कि, पड़ोस में वर्तमान सुरक्षा वातावरण चिंता का एक गंभीर कारण है। पुलवामा हमला रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए लगातार खतरे की याद दिलाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk