entertainment

कासा एयरपोर्ट पर जैकलीन फर्नांडीज

बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडीज के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है और वह हमेशा अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को प्रभावित करते आईं है। वह अब किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया  (कासा) हवाई अड्डे पर दृश्यता पाने वाली पहली महिला बन गई हैं।
अभिनेत्री अब सऊदी हवाई अड्डे पर एक विज्ञापन में नज़र आ रही है और इसी के साथ कासा  हवाई अड्डे पर दृश्यता प्राप्त करने वाली वे पहली महिला सेलिब्रिटी है। उन्होंने हाल ही में फिल्म साहो में एक डांस नंबर किया था, जिसमें जैकी ने एक चार्टबस्टर गाने पर अपने मदहोश कर देने वाले डांस मूव्स के साथ एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, प्रभास के साथ उनकी केमिस्ट्री के लिए भी उन्हें काफी सराहा गया है।यह साउथ में उनकी पहली फिल्म थी और उन्होंने वहां भी बड़ी मात्रा में लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बॉलीवुड से साउथ तक के उनके सफ़र को प्रशंसकों से काफ़ी सराहना मिल रही है।

सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया सेलिब्रिटी होने के कारण, जैकलीन फर्नांडीज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के बीच पसंदीदा है। 2 महीने से भी कम समय में, लगभग 264k लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया है और उनके सभी वीडियो को अब तक एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

जैकलीन फर्नांडीज जल्द ‘मिस सीरियल किलर’ और ‘ड्राइव’ के साथ ओटीटी स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार है। वही, आगमी फिल्मों के बारे में बात करें तो, जैकलीन जल्द साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित ‘किक 2’ में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी  और सलमान खान के साथ अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री का जादू फिर से बिखेरने के लिए तैयार है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk