इथियोपिया के प्रधानमंत्री को शांति का नोबेल पुरस्कार
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Nobel Prize statement: Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali for efforts to achieve peace and international cooperation, and in particular for his decisive initiative to resolve the border conflict with neighbouring Eritrea. (file pic) pic.twitter.com/EUEz8KcP6w
— ANI (@ANI) October 11, 2019
सत्ता संभालने के बाद से, अहमद ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका में बढ़ोतरी करने की पहल की। उन्होंने सरकार में अपने देश के 20 मंत्री पदों में से आधे पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया, जिसमें देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी शामिल थीं।अप्रैल 2018 में जब अबी अहमद प्रधान मंत्री बने, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करना चाहते हैं। अबी अहमद ने शांति समझौते के लिए सिद्धांतों पर काम किया ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म किया जा सकें।2002 में अंतर्राष्ट्रीय सीमा आयोग के मध्यस्थता के फैसले को स्वीकार करना अहमद की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार था।

