उत्तर प्रदेश

Mahoba News: तीन मासूम बच्चों के शव  के साथ मां का शव  फांसी के फंदे पर लटका मिला

Mahoba News:  एक बंद कमरे में तीन मासूम बच्चों के शव  के साथ मां का शव  फांसी के फंदे पर लटका मिला है, जिसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह है इसकी सुरागसी के लिए पुलिस सहित फोरेंसिक टीम जांच  कर रही है। ससुरालीजन इसे मां द्वारा बच्चों को मारकर फांसी लगाना बता रहे है तो वहीँ मायका पक्ष ससुराली जनों पर आरोप लगा रहे हैं।

दरवाजे पर भीड़ मचती चीख-पुकार कुलपहाड़ कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कठवरिया इलाके का यह दृश्य दहला दे रहा है, जहां पर रहने वाले कल्याण सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सोनम का अपने तीन मृत बच्चों के पास फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मोहल्ले में लोगों का हुजूम लग गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर जब अंदर दृश्य देखा तो सभी के होश उड़ गए। चारपाई पर 3 बच्चे मृत पड़े हुए थे जिसके करीब में मां सोनम का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। मृत बच्चों के शरीर पर घाव के निशान हैं और गले में रस्सी बंधी मिली है।

मृतका का ससुर नथुराम बताता है कि उसकी 35 वर्षीय बहु सोनम का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है और उसके तीन बच्चे 11 साल का विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल की अंजली सभी के शव चारपाई पर पड़े मिले। ससुर की मानें तो बहू मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसे कोई ऊपरी चक्कर था।

सूचना मिलते ही मृतका के मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया मृतका के भाई सूरज का आरोप है कि कई दिनों से उसकी बहन और उसके पति कल्याण सिंह के बीच विवाद चल रहा था उसे शंका है कि कोई अनहोनी घटित हुई है वह पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + two =