Government scheme में ऐसे पति पत्नी को मिलेंगे 10,000 रुपये का पेंशन
आप Government scheme में पैसे जमा कर आप हर महीने एक अच्छा पैसा पा सकते हैं। इस योजना के तहत पति पत्नी दोनों को लाभ मिल सकता है। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आपके पास सरकारी नौकरी हो। इसके तहत बिना नौकरी वाले पेंशन पा सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में आपको हर महीने 210 रुपये का योगदान देना होगा और जब इस योजना के तहत पेंशन की बारी आएगी तो आपके खाते में दैनिक खर्चें चलाने जितने पैसे मिलने लगेंगे।
जो लोग अपने सेवानिवृत्ति के दौरान या फिर वृद्धावस्था में अपने खर्च चलाने के लिए सक्षम नहीं हैं या फिर जो वृद्धावस्था में इसका लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) शुरू की गई है।
APY पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा प्रशासित है और 18 से 40 वर्ष की आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। APY में निवेश करने के लिए अन्य मानदंड यह है कि किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए। इस योजना का कोई भी भारतीय श्रमिक या नागरिक लाभ उठा सकता है।
इसका लाभ लेने के लिए किसी को 60 वर्ष की आयु तक नियमित रूप से प्रीमियम जमा करना होता है। इसके बाद, मासिक पेंशन की एक निश्चित राशि शुरू हो जाएगी। यह अवधि के आधार पर 1,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच पेंशन प्रदान करती है। APY में निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80CCD (1) के तहत कर छूट भी दी जाती है। इस योजना के तहत कर में 2 लाख रुपये तक की छूट दी जाती है।
आप इस योजना में 18 साल से निवेश करना शुरू कर देते हैं और साथ ही शादीशुदा होने पर हर महीने इस योजना में पति और पत्नी निवेश करते हैं तो 60 साल के बाद इस योजना के तहत मासिक पेंशन मिलता है।
5000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम गारंटी पेंशन के लिए, मासिक योगदान 210 रुपये जमा करना होता है। 10,000 रुपये हर माह पाने के लिए पति और पत्नी दोनों को 210 रुपये – 210 रुपये हर महीने अटल पेंशन योजना के तहत खोले गए बचत खाते में निवेश करना होगा।
Atal Pension Yojana में आधार ई-केवाईसी के माध्यम से एक अतिरिक्त विकल्प

