Delhi: अलग-अलग शहरों के 10 लेखकों की किताबों का विमोचन
Delhi: मुजफ्फरनगर स्थित प्रभवे पब्लिकेशन ने क्षितिज व्हेयर ड्रीम्स मीट रियल्टी के साथ संयुक्त रुप से दिल्ली पंजाबी बाग स्थित होटल सिटी वेस्टेंड में 04 दिसम्बर 2021 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया
जिसमें अलग अलग शहरों के 10 लेखकों की किताब का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के अलग-अलग शहरों से लगभग 120 से अधिक कवियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान Lieutenant General (Dr.) Ashish Ranjan Prasad (Ati Vishisht Seva Medal, Vishisht Seva Medal, Aide-de-Camp), ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, वरिष्ठ कवित्रि संतोष बकाया जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रभवे पब्लिकेशन के फाउंडर एवं सीईओ शशांक गोयल ने सभी बुक लॉन्च हुए लेखकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया।
क्षितिज व्हेयर ड्रीम्स मीट रियल्टी की संस्थापिका श्रीमती रंजिता अशेष ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रभवे पब्लिकेशन के फाउंडर एवं सीईओ शशांक गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम सफ़ल बनाने में अंश रजौरा, अनुराग प्रताप सिंह परिहार, प्रिंस कालरा, शुभांग डिमरी, रुपिंद्र बरार एवं गीतिका कौर का विशेष योगदान रहा।

