Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई अभियान चलाया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। शासन के आदेशो के क्रम में एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत- छपार, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-शेरनगर, विकास खण्ड-जानसठ़ की ग्राम पंचायत-पुट्ठी इब्राहिमपुर, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-भैंसी एवं विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-खरपोड में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

 

शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व कीर्ति शाखा एवं वरदान धर्माथ नेत्र सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को सुबह साढे नौ बजे से लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल रामपुर तिराहा, सहारनपुर रोड़ पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रान्तीय उपाध्यक्ष परमकीर्तिशरण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अचिन कंसल का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की ओर से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया वरदान धर्माथ नेत्र चिकित्सालय के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा स्कूल के समस्त बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया स्कूल के ४२ बच्चों के नेत्रों में कमी पाई गई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के माता-पिता को बुला कर उन्हें सलाह दी गई कार्यक्रम में लगभग ४०० बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया।

शाखा की ओर से डॉक्टर्स व स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव डॉ नितिन जैन, आशुतोष स्वरूप बंसल,अजय अग्रवाल एडवोकेट, चक्रेश जैन, प्रीतम सिंघल, श्रीमती सुदेश गर्ग, अनुराधा सिंघल जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा, श्रीमती मोनिका शर्मा रहे। इस दौरान सुनील गर्ग – अध्यक्ष, डॉ नितिन जैन – सचिव, सौम्य कुच्छल – कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि सिंघल – महिला संयोजिका शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 7 =