उत्तर प्रदेश

Gonda News: Fake नोटों का कारोबार करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार

Gonda News:  STF ने जाली नोट दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों जालसाजों को जनपद गोण्डा के थाना तरबगंज  से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तीनों जालसाजों के नाम महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, लवकुश सिंह उर्फ टाइगर पुत्र इंद्र बहादुर सिंह व प्रिंस तिवारी उर्फ पण्डित पुत्र शिवगमन तिवारी है। ये तीनों जलसाज गोण्डा जनपद के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार इन जालसाजों के पास से एक बाइक, एक पिस्टल एक कारतूस वे 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

एसटीएफ को पूछताछ में गिरफ्तार इन जालसाजों ने बताया कि ये लोग मोबाईल पर नकली नोट के वीडियो व फोटो दिखा कर असली मुद्रा के सापेक्ष तीन गुना जाली नोट देने का सौदा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी किया करते थे और जो भी धन एडवांस मिला करता था उसे लेकर फरार हो जाते थे।

बरामद रुपये के बारे में एसटीएफ के द्वारा पूछने पर इन जालसाजों ने बताया कि गत 6 दिसम्बर को लखनऊ स्थित बेस्ट प्राइज  के पास से एक आकाश नामक शख्स व उसके दोस्त से दो मोबाईल व 15 हजार रूपये छीन कर भाग आये थे।

एसटीएफ को अपने खास मुखबिर से जानकारी मिली कि जाली नोट दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले तीन जलसाज जिंदा गोण्डा जनपद में किसी से मिलने जा रहे हैं व कुछ देर बाद। देवी बक्श इंटर कॉलेज से गुजरेंगे।

एसटीएफ की टीम ने इस इंटर कॉलेज के आसपास अपना जाल बिछा दिया। तभी थोड़ी देर बाद तीन लोग बाइक से सामने से आते दिखे। एसटीएफ की टीम इन तीनो जालसाजों को रोक लिया जब तलाशी ली तो इनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ इन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आयी और इनसे नकली नोटों के कारोबार के बारे में पूछताछ की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 16 =