News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कैम्प का हुआ आयोजन1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा एसडी कॉलेज और इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी मैं निशुल्क आंखों के कैंप का उद्घाटन किया सभी ऑपरेशन वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान में किए जाएंगे
पालिका अध्यक्ष द्वारा निशुल्क आंखों के विशाल कैंप का उद्घाटन किया उद्घाटन में भारी संख्या में मरीज पहुंचे लगभग १६८ ओपीडी एवं ३२ मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे सभी ऑपरेशन श्री सूरजमल सुशीला जैन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान प्रेमपुरी पर किए जाएंगे इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा भगवान ने वैसे तो शरीर के हर एक अंग को जरूरत के हिसाब से बनाया है मगर आंखों के बिना भगवान द्वारा बनाए गए इस सुंदर संसार को देखना नामुमकिन था आगे उन्होंने कहा जब मैं स्कूल में पढ़ती थी उस समय से हम सुनते आ रहे हैं कि नेत्रदान महादान आज जो यह कैंप लगाया गया है मैं उसके आयोजकों को साधुवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने यह कैंप आयोजित किया है इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल डॉ चौहान बंसल श्री शिवचरण गर्ग श्री अजय गुप्ता लिबर्टी श्री अरविंद सिंगर श्री पवन गोयल एवं वरदान हॉस्पिटल से जुड़े हुए संबंधित लोग उपस्थित

 

समस्याएं सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ०आर०डी० द्विवेदी द्वारा लगातार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कृषको की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा सहकारी गन्ना विकास समिति, मंसूरपुर के ग्राम अलियारपुर के किसान यामीन, ताजीम, शौकत अली, इरफान द्वारा शिकायत की गयी कि उनके ग्राम के गन्ना क्रयकेन्द्र अलियारपुर पर पड़ोसी ग्राम मुबारिकपुर के कई किसानों के बांड लगा दिए गए हैं, जिससे ग्राम अलियारपुर के किसानों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में चीनी मिल मंसूरपुर के महाप्रबंधक (गन्ना) श्री बलधारी सिंह और गन्ना समिति मंसूरपुर के सचिव प्रभारी बृजेश राय से दूरभाष पर बात कर शिकायती प्रकरण का तत्काल यथोचित निस्तारण हेतु निर्दशित किया। इस अवसर जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

राजनीति में हिस्सेदारी देने वालो को दिया जायेगा समर्थन7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। गडरिया समाज की राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी पार्टियों से समाज के एक प्रत्याशी को टिकट देने की बात की गई। मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग के रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष मदन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गडरिया समाज आने वाले २०२२ के विधानसभा चुनाव में अपने समाज की हिस्सेदारी के लिए प्रत्येक पार्टी के आलाकमान से गुजारिश करता है। उन्होंने अपने समाज की लगभग १६०००० वोट जो कि प्रत्येक विधानसभा में विधानसभावार बताते हुए कहां की हमारे समाज की वोट चुनाव में हार जीत का आंकड़ा तय करती है जो भी राजनीतिक पार्टी विधानसभा चुनाव में गडरिया समाज को टिकट देगी। समाज भी उसी को दल को जिताने के लिए कार्य करेगा। साथ ही कहा गया कि हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं। आगे समाज सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मुलाकात कर समाज के लिए टिकट की मांग करेगा। इस दौरान रमेश पाल सिंह, गुलजारी पाल, अमित पाल सरवट हरेंद्र पाल, सहित कई समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

 

ः चोरी की बाइक की बरामद8 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा जिला कारागार से पीसीआर पर लाये अभियुक्त की निशादेही से चोरी की एक मो०सा० बरामद
की। 7 नवम्बर को हीरो शोरुम विहान मोटर्स मेरठ रोड से शोरुम में काम करने वाले अभि० उवैश व बिरजू उर्फ बिरज द्वारा दो नयी मो०सा० हीरो स्पलैण्डर चोरी कर ली गयी थी जिसमें एक अभि उवैश को गिरफ्तार कर एक मो०सा० की बरामदगी कर जेल भेजा गया था शेष बचा अभि० बिरजू उर्फ बिरज पुत्र मान सिंह निवासी शमशान घाट के पास गऊशाला रोड नयां बाँस थाना को०नगर,मु०नगर के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया न्यायालय सीजेएम मु०नगर से अभि० को ०८ घण्टे के पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाया गया जिसकी निशादेही पर उपरोक्त से सम्बंधित शेष बची दूसरी मो०सा० हीरो स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट (नयी मो०सा०) को जामियानगर तालाब से बरामद किया गया। अभि० को बाद बरामदगी बाद समाप्त पीसीआर अभि० बिरजू उर्फ बिरज को जेल भेजा जा रहा है । शातिर अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बिरजू उर्फ बिरज पुत्र मान सिंह निवासी शमशान घाट के पास गऊशाला रोड नयां बाँस थाना को०नगर,मु०नगर बताया जिसकी निशानदेही पर हीरो स्पेलण्डर मोटरसाईकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट( नयी ) बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा, का० प्रशान्त चौधरी, का० कपिल कुमार बरामद की।

 

सघन चैकिंग अभियान चलाया9 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। नगर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने वाहन चैकिंग की। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के अनुपालन मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाली पुलिस द्वारा इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा की मौजूदगी मे शिव चौक,शामली रोड पुलिस चौकी, जिला अस्पताल चौराहा,खालापार, किदवईनगर,फक्कर शाह चौक,40 फुटा रोड,हडडी गोदाम आदि विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। वहीं दूसरी और सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेन्द्र सिह रावत की मौजूदगी मे थाना सिविल लाइन पुलिस ने मदीना चौक,अंसारी रोड,महावीर चौक,प्रकाश चौक,कचहरी गेट आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा वाहन चालकों से पूछताछ भी की। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा। कई बाईक चालक तो चैकिंग को देख गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ बस स्टैण्ड,अलमासपुर चौराहा,भोपा बस स्टैण्ड,द्वारकापुरी मोड,गांधी कालोनी व भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक आदि कई स्थानो/मुख्य चौराहो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनों के ई-चालान काटे।

 

चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने कई जनपदों में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों के चोरी किये गये ट्रासंफार्मर के अलावा अन्य सामान व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों ने मीरांपुर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। इस संबंध में मीरांपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आज मीरांपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र के जंगल से दो बदमाशों को शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार ट्रांसफार्मर एल्यूमिनीयम के तार, तेल व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश रणदीप उर्फ रणधीर पुत्र निवासी गणेशपुर थाना सरधना जनपद मेरठ व फैजान पुत्र सलीम निवासी तावली खास थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ है। पुलिस ने बताया कि दोनें आरोपी मुजफ्फररनगर सहित आसपास के जनपदों में ट्रांसफार्मर चोरी की एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेंत्र में भोपा रोड बाईपास पर बदहवास हालत में सडक पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उधर से गुजर रहे कार चालक ने महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा रोड बाईपास पर पचैंडा कट के निकट दोपहर के समय एक महिला बदहवास हालत में सडक पार कर रही थी तभी रामपुर चौराहे की ओर से ट्रक की चपेट में आकर महिला उछलकर दूर जा गिरी। पीछे से अपनी कार में आ रहे दिल्ली निवासी जगवेश शर्मा ने घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे हायर सैन्टर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया गया कि घायल महिला मुस्तफाबाद निवासी ३५ वर्षीय बेबी पत्नी विक्रम है। एक अन्य घटना में सुजडू के पास हुए हादसे में थानाभवन क्षेत्र के गांव मावूखेडी निवासी आशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं
मुजफ्फरनगर। साप्ताहिक बंदी का शहर में बिल्कुल पालन नही ंहो रहा है साप्ताहिक बंदी के बावजूद अधिकाशं बाजार शहर में खुले रहते है आज मंगलवार के साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर के झांसी की रानी चौक पर कपडा मार्किट पूरी तरह से खुली दिखाई दी। रूड़की रोड पर भी अधिकाशं दुकानों का यही हाल रहा। जानकारों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी में चालान काटने के लिए निकले प्रशासनिक लोग उन बाजारों में नहीं जाते है जो मुख्य मार्ग पर नही ंहै इनमे सदर बाजार से सटी रामभोज मार्किट के अलावा सदर बाजार के अंदर बनी कपडा मार्किट भी शामिल है। जहां प्रत्येक मंगलवार को दुकाने खुली रहती है प्रशासन की साप्ताहिक बंदी के दावों का खुला मखौल उडाती है।

 

वांछित किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई वांछितों/वारटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 ललित शर्मा द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र पलटू राम नि0 कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सौकीन पुत्र अमीर नि0 कासमपुर थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा दहेज अधि0 मे वांछित अभियुक्त अनुज पुत्र अशोक नि0 सौहजनी तगान थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को पुरबालियान बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त कय्यूम पुत्र जमील नि0 जोला भट्टी कालोनी थाना खतौली जनपद मु0नगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

 

दो सगे भाई दबोचे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वारंटी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन में तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत की मौजूदगी मे पुलिस ने क्षेत्र मे चैकिंग व गश्त के दौरान मिली सूचना पर पैसो के लेनदेन के मामले मे वांछित चल रहे दीपक तथा अंकित पुत्रगण पालेराम निवासी बचन सिह कालोनी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सम्बन्धित कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

गौ रक्षा का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। अपने अभिनव कार्य के लिए जानी जा रही सक्रिय संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गौमाता को गौग्रास अर्पण करने का पुनीत कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति कारी शालू सैनी की देखरेख में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल लाइन थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह रावत जी मौजूद रहे ,
क्रांति कारी शालू सैनी ने कहा कि गौ माता हमारे धर्म और संस्कृति में बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर है गौमाता की सेवा से मानव जीवन धन्य होता है और हजारो गंगा स्नान के समान पूण्य भी मिलता है, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ता आज गौसेवा और गौरक्षा का संकल्प लिया गया
सिविल लाइन कोतवाल श्री बृजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि संस्था के कार्य बहुत नेक है गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी सक्रिय है आज संस्था द्वारा गौ ग्रास का अर्पण किया जाना बेहद अच्छा कार्य है
इस अवसर पर राजू सैनी काजल अग्रवाल अर्चित अग्रवाल सुमित सैनी , व गौशाला के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे

 

लूट की सूचना पर पुलिस दौडी
बुढाना। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव परासौली स्थित गैस एजेंसी के कैशियर से लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। वहीं दूसरी और पुलिस माले की जांच पडताल व छानबीन मे जुट गई तथा पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन मे पुलिस जांच पडताल मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को चाकू व तमंचे सहित गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सजय त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र जोगेन्द्र,. दीपचन्द्र पुत्र किसन, करण पुत्र दीपचन्द्र निवासीगण उपरोक्त ग्राम भसाना थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त जयवीर पुत्र गोवर्धन नि0 सिसौली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ भूरा पुत्र बिजेन्द्र सिंह नि0 सिकन्दरपुर थाना भोपा जनपद मु0नगर को सीकरी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

खोई की कम तोल का लगाया आरोप
भोपा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बाखर नगर मे फैक्ट्री की खोई की कम तोल का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई। जिसके दो तीन लोग घायल हो गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर किसी प्रकार मामला शान्त कराया तथा दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया। स्थानीय पुलिस ने इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान मे होने से इन्कार किया है।

 

आग लगने से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोबीच झांसी की रानी चौक पर स्थित रामभोज मार्किट में देर रात्रि जैनरेटर रूम में आग से अफरा तफरी मच गयी। दमकल विभाग की सक्रियता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बडा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि राम भोज मार्किट में जैनरेटर लगाया गया है। जिससे मार्किट को विद्युत सप्लाई दी जाती है इस जैनरेटर रूम में तेल के ड्रमों के अलावा अन्य सामान भी रखा रहता है देर रात्रि उधर से गुजरी एक बारात में की गयी आतिशबाजी की चिंगारी जैनेरटर रूम में गिरने से वहां आग लग गयी। देखते हीदेखते आग की लपटे उठने लगी जिससे अफरा तफरी माहौल बन गया। फायर ब्रिगेडकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास कर दिये। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बडी घटना होने से बच गयी। गौरतलब है कि राम भोज मार्किट में रेडीमेड वस्त्रों की दुकाने है यदि फायर ब्रिगेड का दफ्तर नजदीक न होता तो आग आसपास की दुकानों में फैल सकती थी जिससे बडी घटना सामने आती। भीडभाड वाली मार्किट में जैनरेटर रूम और वहां रखे जाने वाले तेल के ड्रमों से भविष्य में बडा हादसा आ सकता है। इसके अलावा मंसूरपुर बस स्टैंड के सामने देर रात्रि अज्ञात कारणों से कुछ दुकानों में आग लग गयी जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। आग से होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

पार्टी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्र-छात्राओं ने रैंप पर कैट वाक किया और हर्पित मिस्टर फ्रेशर व मंदाकिनी मिस फ्रेशर चुनी गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने गायन व डांस प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि भोकरहेड़ी कस्बे के पूर्व चेयरमैन मदन पाल सिंह, प्रबंध समिति के वेदबीर सिंह व प्राचार्य डा. आरपीएस मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, जिसके बाद एमए की छात्राओं के बीच गुब्बारों का गेम खेला गया, जिसमें साक्षी शर्मा प्रथम रहीं। गायन में हर्पित प्रथम रहे तथा बीए द्वितीय की ईशिका, तरुण, ज्योति व पूजा का सामूहिक नृत्य प्रथम रहा। बीए फाइनल की छात्रा तनु और अमिशा ने ५२ गज का घूंघट काढ़ चाली मटक-मटक गाने पर मनोहारी नृत्य किया। समापन पर छात्र-छात्राओं ने रैंप पर वाक किया जिसमें हर्पित मिस्टर फ्रेशर व मंदाकिनी मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम में डा. राजसिंह, मीनू चौधरी, पूनम, प्राची, नरेश, आजाद, नरेंद्र बालियान, आशु व नीता आदि मौजूद रहे।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के बेसिक साइंस विभाग में श्मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषण का प्रभाव विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी व नारा लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः सिमरन व डोली प्रथम रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। श्रीराम कालेज में मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषण का प्रभाव विषय पर पहले चरण में नारा लेखन प्रतियोगिता हुई जिसमें १५ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरे चरण में विचार गोष्ठी हुई जिसमें दस से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के डीन डा. विनीत कुमार शर्मा व विभागाध्यक्ष डा. पूजा तोमर ने किया। कार्यक्रम में डीन डा. विनीत कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज एक जटिल समस्या बन गया है। इसका निवारण जरूरी है। सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले हानिकारक प्रभावों और उनसे बचने के उपायों पर विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में सिमरन प्रथम, आयशा निदा खान द्वितीय, मुबस्सिर अल्वी तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में डोली प्रथम, सिमरन द्वितीय, तथा प्राची बालियान तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन सचिन कुमार शर्मा ने किया। डा. मनोज कुमार मित्तल, डा. रितु पुंडीर, डा. राहुल आर्य, ऋषभ भारद्वाज, साक्षी त्यागी, राजदीप सहरावत व मनीषा आदि मौजूद रहे।

 

बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना लोक कल्याण का स्तुत्य कार्य
मुजफ्फरनगर। तितावी स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज-बघरा में असहाय ८० छात्राओं को ऊनी वस्त्र, ड्रेस आदि सामग्री वितरित की गई। भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना लोक कल्याण का स्तुत्य कार्य है। शिक्षा एक प्राकृतिक संस्कार है।
बघरा स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज परिसर में वेद मंत्रोच्चार से कमरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए पुत्रियों को शिक्षित बनाएं। प्राचीन काल से आज तक भारत की प्रगति में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षित और संस्कारित बेटियां देश की अमूल्य धरोहर हैं। शिक्षा बढ़ेगी, तभी समृद्धि आएगी। सामाजिक परिवर्तन, सुरक्षा, विकास और सशक्तिकरण का आधार शिक्षा ही है। समाज में फैली कुरीतियों, कुप्रथाओं और नकारात्मक बातों के विरुद्ध आवाज उठाने की शक्ति हमें शिक्षा से ही मिलती है। स्वामी ने कहा कि समाज में आर्थिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक रूप से पिछड़ों को भी शक्ति संपन्न बनाने का कार्य शिक्षा से ही संभव है। डिप्लोमा इंजीनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिंह एवं जिलाध्यक्ष बीआर शर्मा ने संस्था में एक कमरे का निर्माण कराने की घोषणा की। मेरठ कालेज, मेरठ के पूर्व विधि विभागाध्यक्ष अनुराग सिंह तथा इतिहास की विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह ने अपने पूर्वजों की स्मृति में कालेज को एक कमरा दान में दिया। प्रबंधक देवराज पंवार ने कहा कि शिक्षा ऋषि की अधिकतर शिक्षण संस्थाएं ग्रामीण अंचल में स्थापित हैं, वीतराग संत गांव की बेटियों को उच्च शिक्षित बनाना चाहते थे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कालेज में ८० असहाय छात्राएं हैं, जिनकी मदद के लिए इंजीनियर्स क्लब का सहयोग अतुल्य है। बीबी गुप्ता, यूसी वर्मा, हुकुम चंद शर्मा, कल्याणकारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. ब्रज गोपाल शर्मा, कथा व्यास अचल शास्त्री, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। शिक्षिका कमलेश, मंजू, मोनिका, राखी व ममता आदि का सहयोग रहा है।

 

कैंडल मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर। डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी ने शहर के मुख्य मार्गो पर कैंडल मार्च निकाला। डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर पुण्य तिथि मनाई गई। निदेशक पीके जैन ने कहा कि बाबा साहब ने अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ एवं निचली जातियों के उत्थान के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने कहा था कि मेरे नाम की जयकार से अच्छा है मेरे बताए रास्ते पर चलें। नन्हे-मुन्नों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। कचहरी गेट स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल समेत ओमकुमार, दीपक राणा, शौकीन अंसारी, नरेंद्र पाल व संदीप कटारिया आदि मौजूद रहे।

 

जानसठ सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की मिलेगी सुविधा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आपात प्रसूति एवं आवश्यक प्रसूति सेवाओं को गुणवत्ता परक बनाने के उद्देश्य एवं मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। प्रसव के लिए जानसठ में एफआरयू यूनिट शुरू होगी। इसकी तैयारियां चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) संचालित की जा रही है। शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का भी सुदृढ़ीकरण करते हुए वहां पर प्रथम संदर्भन इकाई के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे शीघ्र ही वहां पर सामान्य प्रसव के साथ-साथ जटिल व सिजेरियन प्रसव कराए जा सकेंगे। इसी की तैयारी को लेकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। यहां जल्द ही एफआरयू यूनिट आरंभ कर दी जाएगी। यूनिट शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

 

पुष्प चढाकर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। आयोजकों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी। उनके आदर्शो को अपनाने को कहा। खादर तिराहा पर सुबह भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री डा. ओपी गौतम के क्लीनिक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौतम ने बताया कि बाबा साहब भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। बताया कि उन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में लगा दिया था। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वंचित समाज को अधिकार व मान-सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए देश हित में कार्य किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीराम सक्सेना, केपी सिंह, कुशल वीर राठी, मोहम्मद राशिद अली, डा. जावेद आलम, दिलेराम, भगतजी, आरिफ अली, पंकज कुमार, विपुल व गुलशेर आदि मौजूद रहे।

 

66वां परिनिर्वाण दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित डा. भीमराव आंबेडकर जाटव आश्रम में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के ६६वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा में आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नरखरिया ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर जीवनभर दलित समाज के उत्थान में लगे रहे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में सचिव यशपाल सिंह, ब्रजेश बड़ोदिया, मनोज कुमार, लेखराज, दल सिंह, सतीश, प्रमोद, सतपाल, तेजवीर, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगरी के श्रीरविदास आश्रम के बाहर स्थित आंबेडकर तिराहा पर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उधर, चौरावाला गांव में डा. आंबेडकर भवन पर परिनिर्वाण दिवस पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शेखर, राबिन, सावन, अजय कुमार, रवि, मदन सिंह, महेंद्र सिंह व सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बा भोकरहेडी, भोपा, मोरना, नन्हेड़ा आदि गांवों में भी डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

 

पुण्यतिथि पर किया नमन
खतौली। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य मार्ग स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। वहीं देवीदास मोहल्ले में डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला।
बोधिसत्व डा. भीमराव आंबेडकर कल्याणकारी समिति ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। मुख्य मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण किया। इसके बाद बुद्ध वंदना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज की नव पीढ़ी को उनके आदर्शो को जीवन में अपनाना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर शिक्षित और विकसित बना जा सकता है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजय जाटव, महामंत्री सुदेश, योगेश कुमार, डा. संदीप, मदन, रवींद्रपाल, रविदत्त प्रधान, ज्ञानप्रकाश, सोमदत्त, योगेंद्र जाटव, प्रीतम सिंह, जयपाल सिंह, योगेश, विनोद, दीपक, चरण सिंह व सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, देवीदास मोहल्ले में श्रीरविदास मंदिर में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में राकेश प्रजापति, प्रताप वाल्मीकि, राजपाल पारचा, अनुसूचित मोर्चा नगराध्यक्ष अश्विनी वाल्मीकि, रामकिशोर सैनी, राहुल वाल्मीकि, अजय वालिया, दिनेश, अजय सभासद, बचन सिंह, राजेश राजवंशी, विजय कटारिया विनेश सभासद, अर्जुन सिंह, सुधीर खटीक मोहित वाल्मीकि व नितिन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =