Muzaffarnagar News: जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्यता के साथ होगा आयोजनः डीएम
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर 2021 का आयोजन भव्यता के साथ होगा। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश में इस बार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नुमाईश मे बाहर से कई अन्य कलाकार भी शामिल होंगे तथा कार्यक्रमो के दौरान अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
एक जनपद एक उत्पाद के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी प्रदर्शनी की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलैक्टै्रट स्थित सभागार मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर के आयोजन एवं प्रदर्शनी सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओं/कार्यक्रमो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हेतु आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार की सांय 5.00 बजे मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-2021 का विधिवत रूप से उदघाटन होगा।
जिलाधिकारी ने बताया की प्रदर्शनी 2021 से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रस्तुति के लिए भोपाल से कलाकार यासमीन आदि भी कार्यक्रम मे पहुंचेगी।
कृषि प्रदर्शनी के लिए नगर मे विभिन्न स्थानो पर होर्डिग्स लगाए जाएगे। जिनमे नुमाईश के दौरान प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध मे कार्यक्रम के समय एवं आयोजन सम्बन्धी जानकारी होंगी। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने प्रेसवार्ता मे बताया कि हर बार की भांति इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से नुमाईश का आयोजन होगा।
उनलनकका प्रयास है कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश को और अधिक शानदार एवं एतिहासिक रूप मे आयोजित करायें। नुमाईश मे लगने वाले बाजार,झूलों तथा स्टाल्य व नुमाईश पंडाल मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेबी शो,डॉग शो आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके सम्बन्ध मे सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह ने कोविड से जुडे सवाल के जवाब मे बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि जनपद मे टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करते हुए 72 प्रतिशत लोगां का टीकाकरण हो चुका है। जो कि अपने आप मे एक अहम उपलब्धि है।
उन्होने कहा कि वे नगर के विकास एवं अन्य जनसमस्यों के प्रति पूरी तरह गम्भीर हैं। डीएम वार रूम के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। इतना ही नही महिला उत्पीडन आदि से जुडी समस्याओं का भी निराकरण कराने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा मे भी अनेकं कार्य किए जा रहे हैं।
जिसके चलते महिला सुरक्षा सैल,जनसुनवाई,महिला थाना,महिला संगठनो से सहयोग, दोनो पक्षो से काउंसलिग आदि के अलावा जनपद मे महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा मे एक अनुपम पहल की गयी है,जिसके तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा एक अनुपम पहल की गयी है,जिसके तहत महिला सशक्तीकरण से जुडे सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक और कानूनी मुददो को संवेदनशीलता के साथ सुलझाने के लिए एक खिडकी यानी सिंगल विन्डो योजना क्रियान्वित कीक जा रही हैं।
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए सामाजिक मापदंड,कार्यक्षेत्र मे शारीरिक शोषण, श्रम के बदले भुगतान मे असमानता,अशिक्षा,बाल विवाह, महिलाओ के विरूद्ध होने वालले अपराध व कन्या भ्रूण हत्या आदि मुददो के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटने के लिए निशुल्क विधिक सहायता व पीडित महिलाओ की काउंसलिंग कीक सुविधा उपब्ध कराने आदि की दिशा एकल खिडकी योजना के तहत सम्बन्धित विभिन्न विभागो से बेहतर समन्वय करके पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
10 दिसम्बर 2021 को सांय 5ः00 नुमाइश मैदान मे आयोजित होने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव कुमार बालियान मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,सहारनपुर मण्डलायुक्त लोकेश एम. उपस्थित रहेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार,सूचना विभाग से राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
दो मिनट का मौन रख दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। कलैक्टै्रट सभागार मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित प्रेसवार्ता से पूर्व दो मिनट का मौन धारण कर देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

