Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरीः डॉ. अजय

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कोविड से लड़ने के लिए टीकाकरण ही बड़ा हथियार है। बिना इस हथियार के हम इस जंग पर फतह नहीं कर सकते। जरूरी है जो भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं, वह कोविडरोधी टीका जरूर लगवाएं। यह बात डॉ. अजय कुमार चौधरी ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए कही।

बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार इसके लिए भरपूर प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी लोगों को टीका लग सके

ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक भी हो रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लॉक बघरा में 78.6 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने कहा करीब 2.67 लाख की आबादी वाले इस ब्लॉक में काफी हद तक टीकाकरण हो गया है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभी प्रयास जारी हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। यह मानव जीवन की सुरक्षा का कवच है। किसी प्रकार की अफवाह के फेर में नहीं पड़ें।

टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अपने मन में किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं पालें। इसके साथ ही अब गर्भवती महिलाएं व धात्री महिलाएं भी टीकाकरण करवा सकती है। कोरोना से सुरक्षा के लिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण अति आवश्यक है।

संभावित तीसरी लहर को लेकर रहें सतर्क, जरूर पहनें मास्क 
कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अपनी और समाज के लोगों की रक्षा के लिए सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं।

उन्होंने कहा कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। शारीरिक दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोते रहें या सेनिटाइजर का प्रयोग करें। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =