Telangana: Wasim Rizvi के सिर काटने वाले शख्स को 50 लाख का ईनाम देने का वादा कर रहे कांग्रेस नेता Mohd Firoz Khan
Telangana कांग्रेस नेता ने Wasim Rizvi को मारने पर ईनाम की घोषणा की है। Telangana कांग्रेस नेता Mohd Firoz Khan का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो Wasim Rizvi के सिर काटने वाले शख्स को 50 लाख का ईनाम देने का वादा कर रहे हैं। वीडियो में कांग्रेस नेता बोल रहे हैं- Wasim Rizvi चार महीने से सुन रहा हूं तेरे को मैं, बर्दाश्त जो है ना तुम खत्म कर दिए। ये जहां भी दिखे इसका मर्डर कर दो और इसका गला लेकर के मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपये मेरे से ले लेना। जो भी इसका मर्डर करेगा, उसका केस मैं लड़ूंगा”।
UP शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष Wasim Rizvi अब हिन्दू धर्म अपनाकर हरबीर नारायण सिंह त्यागी बन गए हैं। इसके बाद भी उन्हें लेकर विवादों का सिलसिला जारी है।
Mohd Firoz Khan, Wasim Rizvi को अपशब्द कहते हुए भी सुने जा सकते हैं। इससे पहले एक और कांग्रेस नेता राशिद खान ने रिजवी के सिर पर 25 लाख का ईनाम रखा है। इनका भी वीडियो वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में Mohd Firoz Khanकह रहे हैं- “राशिद खान 25 लाख का ईनाम देगा…और मुसलमान भाईयों से कह रहा हूं कि इसके बातों पर इतने संजीदगी से सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अल्लाह ताला ने फरमाया है कि मस्जिद की हिफाजत वो खुद करेंगे। एक नुख्ता भी इधर उधर हो नहीं सकता”।
बता दें कि Wasim Rizvi दो दिन पहले ही इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना लिए हैं। रिजवी पहले भी इस्लाम पर दिए गए बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं। गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने रिजवी को हिंदू धर्म की दीक्षा दी थी। इसके बाद रिजवी ने मौत के बाद अपना अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से की जाने की इच्छा जताई है।
Wasim Rizvi ने कहा था कि हर जुमे को नमाज के बाद उनके सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं। इनाम बढ़ाया जाता है। तो ऐसी परिस्थितियों में कोई हमें मुसलमान कहे तो शर्म आती है।

