उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में दूल्हे ने कर दी कई राउंड हर्ष फायरिंग

Ghaziabad News: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके पर एक वीडियो वायरल हुआ है। डोली जाने से पहले दूल्हा हवा में कई राउंड फायरिंग कर रहा है। पास में दुल्हन खड़ी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुल्हन डर रही है, और कह रही है, कि गोली ऊपर की तरफ चलाना। दुल्हन को भी डर है कि कहीं गोली किसी को लग ना जाए।

मगर वो साथ-साथ मुस्कुरा भी रही है। परिवार के बाकी सदस्य भी खड़े हैं। मगर दूल्हे को कोई नहीं रोक रहा है। वह हर्ष फायरिंग कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के नियमों की दूल्हा धज्जियां उड़ा रहा है। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं।

इसी वीडियो को दूल्हे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया,जिसके बाद यह वायरल हो गया। पुलिस इस दूल्हे की तलाश कर रही है। यहां पर कोई हादसा भी हो सकता था।खुशियां किसी गम के माहौल में तब्दील हो सकती थी।मगर दूल्हे को इसका कोई ख्याल नहीं था।उसे तो बस दुल्हन के सामने अपनी खुशी कुछ इस तरह जाहिर करनी थी जो लोगों की जान पर आफत बन सकती थी।

दुल्हन को घर ले जाने की खुशी में दूल्हा इतना ज्यादा उत्साहित हो गया, कि उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली किसी को लग भी सकती थी। दुल्हन भी डर गई। आसपास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे, और दूल्हे को रोकने की बजाय हर्ष फायरिंग के उत्साह में डूबे हुए नजर आए। इसे जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। दुल्हन को डोली में ले जाने से पहले आइए जानते हैं। दूल्हे ने कितने राउंड फायर किया।

 यह दूल्हा गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके का रहने वाला है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की है, तो दूल्हे का एड्रेस मिल गया है। पुलिस जल्द आरोपी दूल्हे पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर सकती है।

इससे पहले भी शादियों में हर्ष फायरिंग के वीडियो सामने आते रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर काफी सख्ती से रोक लगाई हुई है, और नियमों को मनवाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इसके साथ-साथ फार्म हाउस के लोगों को भी इस तरह के हर्ष फायरिंग के मामलों पर निगाह बनानी होती है। मगर लापरवाही के चलते इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =