Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नार्दन रेलवे के महाप्रबन्धक आशुतोष गंगल ने किया निरीक्षण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जी.एम रेलवे ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नई दिल्ली से आज दोपहर के वक्त अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे

नार्दन रेलवे के महाप्रबन्धक आशुतोष गंगल ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम आशुतोष गंगल ने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई माह से रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है।

रेलवे कार्यालय,बुकिंग विन्डो,माल गोदाम तथा प्लेटफार्म निर्माण सहित रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेट फार्म पर सफाई,पीने के पानी तथा विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न कार्योलयों का निर्माण कर युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त नई दिल्ली से विशेष ट्रेन से चलकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जी.एम रेलवे आशुतोष गंगल क साथ डीआरएम रेलवे डिम्पी गई सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्टेशन अधिक्षक विपिन कुमार त्यागी तथा स्थानीय रेलवे अधिकारियों द्वारा निरीक्षण को पहुंचे उच्चाधिकारियो को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

रेलवे परिसर/कार्यालयो तथा सम्बन्धित निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान जीएम रेलवे श्री गंगल एवं उनके साथ पहुंचे उच्चाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान इंस्पैक्टर जीआरपी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। आला अधिकारियो के जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =