समाचार (Muzaffarnagar News)
रामपुरी में सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। दिनेश गुप्ता मंडल संयोजक भाजपा, केशव मंडल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ८ दिसंबर से १२ दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत आज जनपद मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा के केशव मंडल के रामपुरी में सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश सह संयोजक, एम डी ए सदस्य, श्रीमोहन तायल के निर्देशन में किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि १३ दिसंबर को नरेंद्र मोदी काशी में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के नए बने कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इसी उपलक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में १३ दिसंबर की सुबह तक प्रत्येक मंडल में कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चल रहे है एवं १३ दिसंबर को दोपहर १ः०० बजे से ३ः०० बजे के बीच सभी सेक्टर पर किसी भी देवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक किया जाएगा,सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सफाई नायक दिलनवाज एवं सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित , मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी , मंडल संयोजक दिनेश गुप्ता ने संयोजित किया। साथ में मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल,आर के त्यागी, मनोज लेमन , संजय त्यागी , सैक्टर संयोजक नरेन्द्र प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विजय जोशी, विपिन गॉड ,संदीप शर्मा,दीपक प्रजापति, गोर्धन धीमान, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। अंत में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
शहीदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी व्यापार मंडल एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा हाल ही में हुए तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकोप्टर क्रेश के हादसे में सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं १३ अन्य सैन्य अफसरों के दुःखद निधन पर अश्रुपूर्ण शोक व्यक्त करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह हादसा एक देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। जिसने देश के हर व्यक्ति की आँखे नम कर दी है। जिसमें आज सभी पार्टी, सगठनों के लोगो ने एकत्र होकर सभी वीर जवानो को झांसी रानी पार्क पर मोमबत्ती जलाकर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की।
इस दौरान सिविल लाइन प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत, सरदार अमरजीत सिडाना, चुन्नी लाल सुनेजा, विपिन सिंघल, विजेन्द्र रोहित, राजू बहोत्रा, नदीम अंसारी, विक्की चावला, शलभ गुप्ता ऐड., जनार्दन विश्वकर्मा,हरप्रीत सिंह सन्नी, अश्वनी कुमार, यश भुटनी, अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, मोहित अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, प्रदीप उत्तरेजा, शशांक त्यागी, जुबेर अंसारी, गौरव सिघंल, रामकुमार नामदेव, संजय कुमार, राजकुमार कालरा, शाहिल अरोड़ा आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
कैरियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। नासा के साथ काम कर चुके, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक डा० राम करण शर्मा ने स्थानीय जैन इंटर कालेज (मीनाक्षी चौक) मुजफ्फरनगर मे छात्रों को कैरियर काउसलिंग टिप्स दिये। डा. राम करण शर्मा ने बताया कि नियमित अध्ययन करके छात्र अपने केरियर बनाने के लिये किसी भी लक्ष्य को भेद सकते है। उन्होने बताया कि छात्रों को कक्षा नौ से ही अपना कैरियर चपन करके अपना अध्ययन आरम्भ कर सकते है। ज्ञातव्य है कि जिला बागपत के छोटे से गांव ट्यौट़ी से निकलकर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम चमकाने वाले वैज्ञानिक डा. राम करण ने आज जैन इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर में एक कैरियर काउंसलिंग सभा में कक्षा छह को कक्षा १२ तक के छात्रों को विभिन्न व्यवसायो तथा कैरियर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साधन और साध्य के सही समय पर सही उपयोग पर जोर दिया तथा आरम्भ से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति विभिन्न विषयो पर अध्ययन करने के तरीको प्रभावी शिक्षण, तथा प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं का निर्माण करने पर विशिष्ट गुरू समझायें। डा० राम करण शर्मा ने छात्रों को समय का सही उपयोग करने के तरीको पर जोर देते हुये अध्ययन मे, न्यूज, पेपरस तथा अन्य अध्ययन संबंधि वेबसाइटस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सभा का संचालन विजय कुमार शर्मा अध्यापक जीव विज्ञान ने किया। इस अवसर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हेमन्त विशनोई तथा डा०वशिष्ट भारद्वाज ने भी छात्रों को मार्ग दर्शन प्रदान किया। विजय शर्मा, विनीत गुप्ता, सतेंद्र तोमर, इत्यादी विद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में लिया बढ़-चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। एस. डी. ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अन्य स्कूलों से भी छात्र / छात्राएं आये । निबन्ध प्रतियोगिता में कक्षा ८ की छात्रा यशिका चहल प्रथम , कक्षा ७ की छात्रा यशिका अवाना व राधिका मावी दिवतीय कक्षा ६ के छात्र वैष्णवी मावी व शिवम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निबन्ध प्रतियोगिता में मौजूद विद्यालय के निदेशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने विजयी विद्यार्थीयों को मैडल पहनाए तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही डा. सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय मानवाधिकार के बारे में बताया कि हमे सभी मनुष्यो के साथ समान व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि ये अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक है। साथ ही ये भी बताया की मानवाधिकार किसी देश के नागरिकों के हितो की रक्षा करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी विजयी विद्यार्थीयों का उत्साहवर्धन किया तथा मानवाधिकारों का पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण अनुमलिक मंजु श्यामा भारती, शिल्पी शर्मा, मेघा, पूजा पाल, लाविना गुप्ता, ज्योति सैनी, दीपावली, दीपमाला, श्वेता जैन, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, सोनिका शर्मा, प्रीति गोयल आदि का योगदान रहा।
निकाली प्रभातफेरी निकाली
मुजफ्फरनगर। श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गीता रामायण सत्संग मंडल द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कॉलोनी से श्री श्यामा श्याम जी संग प्रातः ६ बजे प्रभातफेरी निकली गयी। इस प्रभातफेरी का उद्देश्य हरिनाम संकीर्तन का प्रचार करना व गली गली घूमकर प्रत्येक नगरवासी को गीता जयंती महोत्सव की सूचना देना है । सत्संग मंडल के सभी छोटे व बड़े भाई व बहनों ने ठाकुर जी संग हरिनाम संकीर्तन कर पुण्य लाभ उठाया। नरेश नंदन द्वारा भजन गाया गया, उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रहन कहां तू सोवत है, जो सोवत हैं सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है,
जिसे सुनकर सभी सदस्य व नगरवासी हृदय से भाव विभोर हो गए। १० व ११ दिसंबर को प्रभातफेरी निकालने के बाद रविवार प्रातः १० बजे श्री गीता जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
प्रभातफेरी में श्री श्यामा श्याम जी के साथ नरेश नंदन, संजय, मनोज, माधव, राकेश, कुशाग्र, भरत, अंशुल, राघव, अक्षय, उज्जवल, लक्ष्य, रवि, पंकज, नितिन, लक्ष्मण, अनुभव, निताई, निरहम, सान्वी, करुणा, विनती आदि उपस्थित रहे। सभी भक्तजनों ने महामन्त्र-हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, का जाप कर अपना जीवन सफल बनायें।
संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। विधि विभाग डी ए वी कॉलिज मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के सहयोग से महाविद्यालय स्थित शीतल प्रसाद हॉल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय हाशिये पर स्थित वृद्धजन और मानवाधिकार रहा। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सलोनी रस्तोगी , विशिष्ट अतिथि पूर्व डीन विधि संकाय डॉ राजेश कुमार गर्ग , प्राचार्य डॉ ललित कुमार , विभागाध्यक्ष विधि विभाग डॉ शैलेंद्र शर्मा , विभागाध्यक्षा शिक्षक विभाग डॉ सुनीता शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र शर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया और विद्यार्थियों को मानवाधिकार के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग द्वारा बताया गया की अधिनियम की धारा २३ में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को कोई संपत्ति गिफ्ट कर दें एवं उसके बाद बच्चे बाद में उनकी उपेक्षा करें तो वह संपत्ति पुनः माता-पिता को वापस दिलाई जा सकती है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ललित कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के समाज में महत्व को बताया एवं अपने बड़ों की सेवा करने का संदेश सभी विद्यार्थियों को दिया। संगोष्ठी के दूसरे चरण में संविधान दिवस एवं मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है संविधानदिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मौहम्मद अकरम,द्वितीय स्थान अभिषेक पुंडीर, तृतीय स्थान आयशा तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशु तोमर, द्वितीय स्थान गौतम राणा,तृतीय स्थान मो अकरम एवं मानव अधिकार दिवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चीना सिंह, द्वितीय स्थान मिहिर तोमर, तृतीय स्थान आयशा ने प्राप्त किया साथ कुछ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए जिनमें यशिका रानी,प्रियांशी सिंह, आरती शर्मा आदि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों में डॉ ओमदत्त , डॉ मणिमाला, प्रवीण कुमार, हिमांशी आदि शिक्षक एवं विधार्थियो में कपिल कुमार,अमन जैन,विकास, माहेनूर,शाकिब, निखिल गौतम आदि उपस्थित रहे।
पुलिस को मिली सफलताः चोरी के सरिये सहित शातिरों को किया गिरफ्तार
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु.नगर द्वारा अपराधियो के against धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उपनिरीक्षक नितिन कुमार चौकी प्रभारी भंगेला की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चीतल कट से टबीटा मार्ग पर अभिक्त जोनू उर्फ जुगनू उर्फ शिवकुमार पुत्र महीपाल निवासी टबीटा थाना खतौली जनपद मु.नगर, तालिब पुत्र रहमान निवासी ग्राम सैदपुर थाना नौगावा जनपद अमरोहा को मु.अ.सं. 683/21 धारा 379/411 भादवि. की चोरी की गयी सरिया व अभि. जोनू की जामा तलाशी से एक अदद तमंचा व अभि. तालिब की जामा तलाशी से एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में जोनू उर्फ जुगनू उर्फ शिवकुमार पुत्र महीपाल निवासी टबीटा थाना खतौली जनपद मु.नगर, तालिब पुत्र रहमान निवासी ग्राम सैदपुर थाना नौगावा जनपद अमरोहा बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, का. पुष्पेन्द्र मावी, कां. सतवीर सिंह, का कुलदीप सिंह जिनके कब्जे से चोरी हुआ लोहे का सरिया, एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद चाकू बरामद किया।
जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
खतौली। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण पूर्ति निरीक्षक तहसील खतौली मुजफ्फरनगर ने किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली में पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा द्वारा आज अपने कक्ष में जनसुनवाई में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए राशन कार्डधारको की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया तथा आवेदनकर्त्ता आरती पत्नी मनोज वर्तमान निवासी जगत कॉलोनी ने अपना राशन कार्ड जारी कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, परन्तु उनका नाम बिहार राज्य में प्रचलित होने के कारण कार्ड जारी नही हो पाया, आरती पत्नी मनोज को बिहार से नाम कटवाते हुए, प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने उपरान्त उनका राशन कार्ड जारी किया जायेगा।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। नुमाइश ग्राउंड पर जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश का जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह द्वारा विधिवत हवन एवं पूजा कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। पूजन कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ पंडाल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। पूजन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नुमाइश प्रभारी/नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शराब सहित दबोचा
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरू( धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उपनिरीक्षक मोहित कुमार चौकी प्रभारी पमनावली की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर जंगल ग्राम पमनावली से अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र रूडे नि ग्राम पमनावली थाना खतौली मु०नगर को शराब की कसिदगी करते हुये मय शराब भट्टी के गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में कृष्ण कुमार पुत्र रूडे नि० ग्राम पमनावली थाना खतौली मु.नगर बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, का. सौरभ गौड, कां. निपिन कुमार, का. जितेन्द्र कुमार जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब अपमिश्रित, एक लोहे का कनस्तर जिसमें एक प्लेट लगी है, एक पतीला, एक बाल्टी लोहा, गैस चूल्हा मय गैस सलेण्डर, एक कीप, 200 ली लहन जिसोक मौके पर ही नष्ट किया गया, एक किलो यूरिया बरामद किया।
जीएम रेलवे ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जी.एम रेलवे ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नई दिल्ली से आज दोपहर के वक्त अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे नार्दन रेलवे के महाप्रबन्धक आशुतोष गंगल ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम आशुतोष गंगल ने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई माह से रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे कार्यालय,बुकिंग विन्डो,माल गोदाम तथा प्लेटफार्म निर्माण सहित रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेट फार्म पर सफाई,पीने के पानी तथा विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न कार्योलयों का निर्माण कर युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त नई दिल्ली से विशेष ट्रेन से चलकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जी.एम रेलवे आशुतोष गंगल क साथ डीआरएम रेलवे डिम्पी गई सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। स्टेशन अधिक्षक विपिन कुमार त्यागी तथा स्थानीय रेलवे अधिकारियों द्वारा निरीक्षण को पहुंचे उच्चाधिकारियो को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। रेलवे परिसर/कार्यालयो तथा सम्बन्धित निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान जीएम रेलवे श्री गंगल एवं उनके साथ पहुंचे उच्चाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान इंस्पैक्टर जीआरपी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। आला अधिकारियो के जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
शांतिभंग में चालान
मुजफ्फरनगर। मकान के बटवारे के विवाद में आपस में झगडा कर रहे दो भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दियां पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिविल लाइन निवासी चंदन सिंह के पुत्र रवि व सतीश के बीच मकान केबटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के चलते आज दोनों के बीच मारपीट हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
शस्त्रों सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। लूट के इरादे से सुनसान इलाके में खडे दो बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु रात्रि गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने त्यागी सीमेंट एजेंसी के सामने दो संदिग्ध युवकों को खडे देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चाकू व छूरी के उपकरण बरामद हुए। पलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शफीपुर पट्टी निवासी सुहैल पुत्र नफीस व वाजिद पुत्र अल्लामहर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
28,000/- रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। अमित कुमार निवासी जट मुझेड़ा, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम से ४५,००० हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए म्ेंमइन्र्र को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आंशिक धनराशि २८,०००/- रु को आवेदक के खाते में वापस कराया गया, शेष धनराशि को वापस कराने के लिये प्रयासरत हैं। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
शातिर लुटेरा दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने बझेडी अंडरपास के निकट से एक शातिर अपराधी को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस राश्ति में गश्त करते हुए जब बझेडी अंडरपास के निकट पहुंची तो वहां पुलिस को एक संदिग्ध युवक खडा दिखाई दिया। पुलिस द्वारा टोकने पर आरेीप युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उक्त युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी छपार थाना क्षेत्र के गांव सीमरथी निवासी नितिन पुत्र जोगेंद्र है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।
सीडीएस जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
खतौली। बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद कस्बे के राजनीतिक संगठन सहित स्कूलों में शोक सभा आयोजित की। सभी ने उनकी मौत को देश के लिए एक बड़ी हानि बताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा ब्लॉक अध्यक्ष खतौली के प्रतिष्ठान पर की। जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित १३ लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। शोक सभा में ब्लाक अध्यक्ष खतौली निवेश राणा, डॉ राजेंद्र सिंह खारी, विकेश नाहरिया, संदीप गुप्ता, इस्तकार, इकबाल, मनीराम मुखिया, सुनील, अरुण प्रधान मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल खतौली द्वारा शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा के कार्यालय पर किया। शोक सभा में चीफ जनरल बिपिन रावत के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, भाजपा महामंत्री राकेश प्रजापति, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, रवि ग्रोवर, सुंदर धारीवाल, अमित त्यागी, अंकित वर्मा, राहुल मौजूद रहे। वही दूसरी ओर इंदिरा गांधी स्मारक समिति के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, जमील अंसारी, नरेश चंद्र गौड़, राहत इकबाल, राजपाल मौजूद रहे।
कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। डॉ. मनीष कुमार जैन ने बिपिन रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोक सभा में प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, संयोजिका डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कमल किशोर, जितेंद्र सिंह, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. सपना जैन, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. उत्तमचंद, डॉ. ऋचा जैन, स्तुति नागर, गौरव कुमार आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी। तहसील सभागार में भी सेना प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा रखी गई। उसके बाद तहसील में आज काम काज नहीं किया गया।
उधर, मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में सुबह सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, अजमल, आदेश, छोटू, यशपाल सिंह, वेदपाल सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।
किशोरी बरामद, अपहर्ता को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने किशोरी के बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी मौ. अफसर पुत्र फिरोज दो माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी के बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड कर रही थी। पुलिस सूत्रो ंने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी के बरामद कर आरोपी मौ. अफसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरू( अपहरण के अलावा बलात्कार व पोक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों के गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा एनडीपीएस अधि0 में वारण्टी अभियुक्त इरफान उर्फ बोंदा पुत्र अकबर नि0 ग्राम रथैडी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 धर्मवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 व 67 आईटी एक्ट मे वांछित बाल अपचारी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त जनक पुत्र जयरथ नि0 छितौडा थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अरशद पुत्र अमीक अहमद नि0 मौ0 कानूनगोयान थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त बिजेन्द्र राठी पुत्र कदम सिंह नि0 ग्राम इटावा थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलबहार, इन्तजार पुत्र जमील नि0गण ग्राम कम्हैडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
मांगों को लेकर फार्मासिस्ट ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर दिया धरना दिया
चरथावल। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सीएचसी व पीएचसी पर तैनात फार्मसिस्टो ने विभिन्न मांगों को लेकर सुबह दो घंटे धरना देकर कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से पूर्ण रुप से हड़ताल की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट का संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने सहित 20 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।शुक्रवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सीएचसी व पीएचसी पर तैनात फार्मसिस्टो ने विभिन्न मांगों को लेकर चरथावल सीएचसी पर सुबह दो घंटे धरना देकर कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से पूर्ण रुप से हड़ताल की चेतावनी दी है।इस मौके पर मनोज त्यागी,मोबीन अली, सतीश कुमार, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, ज्योत सिंह, संजय कुमार, अब्दुल्लाह, आफताब, शहजाद, अर्जुन सिंह आदि फार्मेसिस्ट मिलने पर मौजूद रहे।

