उत्तर प्रदेश

Amethi News: दिगंबर मठिया के पास सड़क के किनारे मृत मिला अधेड़, हत्या करने का आरोप

Amethi News: गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक अधेड़ सड़क के किनारे पड़ा मिला। डायल 112 पुलिस  घायल को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  हेतु भेज कर जांच में जुट गई है।

जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र  के भटगांव  निवासी राम शंकर (Ram Shankar) घायल अवस्था में जामो थाना क्षेत्र  के पूरे दिगंबर मठिया के पास सड़क के किनारे पड़े थे। डायल 112 पुलिस (आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जामो ले गई। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार में विवाद के चलते  अधेड़ की हत्या  कर दी गई है। राम शंकर अपने घर से आज सुबह सामान लाने जायस के लिए निकला था। भटगावां चौराहे पर साइकल मरम्मत की दुकान चलाता है। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है उसने बताया कि दुश्मनों ने उसके पति की हत्या कर दी है।

मृतक की पत्नी संतोष कुमारी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि उसका पति भटगावां चौराहे (Bhatgawa Chauraha) पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता है। आज सुबह अपनी मोपेड से सामान लेने जायस के लिए निकले थे।

संतोष कुमारी का आरोप है कि उसकी देवरानी ने इसके पूर्व एक दो बार कहा था कि तुम्हारे पति को ठीक से मैं रहने नहीं दूंगी। उन लोगों ने मिलकर मेरे पति को मरवाया पिटवाया। जामो थाना क्षेत्र के पूरे दिगंबर मठिया के पास घायल अवस्था में मिले थे। डायल 112 ने उन्हें जामो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

पूरे मामले में जामो थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करवा कर पीएम हेतु भेजा जा रहा है। मृतका की पत्नी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =