उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: इकलौते बेटे ने बदमाश को सुपारी देकर कराई शातिर अपराधी पिता की हत्या

Fatehpur News:  अपराधी पिता का महिला से अवैध संबन्ध व संपति की लालच में इकलौते बेटे ने बदमाशों को सुपारी देकर हत्या करवा दी और बाबा ने तहरीर पुलिस को देकर दो विरोधी लोगों की हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया।

 थरियांव थाना क्षेत्र  के दिमगलपुर मजरे गांव में 5 दिसंबर की रात जलकेशन उर्फ लाला की घर के बाहर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर मृतक के पिता ने गांव के घूरे लोधी व श्रवण उर्फ टोपी लोधी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर दोनों के परिजनों ने एसपी से मिलकर इस मामले में सही जांच की बात कही थी।

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह भदौरिया  पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए हत्या में शामिल मृतक के बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया। इस मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 दिसंबर को थरियांव थाना क्षेत्र में दिमगलपुर मजरे गांव में जलकेशन उर्फ लाला 48 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शातिर अपराधी था जिसके खिलाफ थरियांव थाना में चार व रायबरेली जिले में चोरी, लूट व डकैती के मुकदमा दर्ज है।

मृतक के लड़के इंदल ने बताया कि पिता का किसी महिला से अवैध संबंध है। और पिता खरीदा गया ट्रैक्टर उसके नाम करने जा रहे थे, इकलौता बेटा होने के नाते कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि पिता संपति भी उसके नाम कर देंगे।

यह बात जब मृतक के लड़के ने अपने मौसा मान सिंह को बताई तो इस पर मान सिंह ने बदमाश अबरार को एक लाख की सुपारी देकर हत्या करा दी और विरोधी घूरे लोधी व श्रवण उर्फ टोपी को फंसा दिया।

एसपी ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक का बेटा इंदल, बदमाश अबरार जिसने सुपारी लिया था और मृतक का साढ़ू मान सिंह व कामता को गिरफ्तार करते हुए दो तमंचा कारतूस व चार मोबाइल फोन सहित 7 हजार नकद बरामद किया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =