Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम में भाजपाइयों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाने के अवसर पर भाजपाइयों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा के नेताओं ने अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान शिव की आरती की। शिव चौक पर पहुंचे भाजपा के राज्यमंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शिव चौक पर एकत्र हुए यहां पर विशाल स्क्रीन पर काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन का कार्यक्रम लाइव देखा गया

इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे जिले में भाजपा के सभी मॉडल और सभी सेक्टरों में शिव मंदिरों पर भाजपाई एकत्र होकर दिव्य काशी और भव्य काशी कार्यक्रम में भगवान शिव का जयघोष करते हुए दिखे। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eleven =