Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिव्यांगजन मोटरराईज्ड ट्राइसाईकिल के लिए करे आवेदन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि एतदद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराये जाने हेतु योजना संचालित है।

इच्छुक दिव्यांगजन उपरोक्त योजनान्तर्गत अपना आन लाइन आवेदन कर हार्ड कापी तत्काल कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल योजना हेतु नियम एवं शर्ते निम्नवत है-१. ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेबल पल्सी, हीमोफीबिया आदि से ग्रसित हो या व्यक्ति उपर्युक्त की भांति शारीरिक स्थिति में हो उनकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर से ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो, दिव्यांगजन मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उसकी दिव्यांगजा न्यूनतम ८० प्रतिशत या उससे अधिक हो।

२. ऐसे दिव्यांगजन जिनकी आयु १६ वर्ष या १६ वर्ष से अधिक है एवं जनपद के स्थायी निवासी हैं।
३. ऐसे दिव्यांगजन या उनके परिवार की समस्त श्रोतों से वार्षिक आयः १८००००/- से अधिक नही है। (तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र के अनुसार)
४. ऐसे दिव्यांगजन जो हाईस्कूल या उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत है, को वरीयता दी जायेगी, जिसके संबंध में संस्थान के संस्थाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलबध कराना अनिवार्य होगा।
५. दिव्यांगजन को प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर लाभान्वित किया जायेगा। पात्र दिव्यांगजन को यू०डी०आई०डी० कार्ड उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
६. जनपद स्तर पर गठित तकनीकी समिति द्वारा शारीरिक स्थिति की सक्षमता का भौतिक परीक्षण होने के उपरान्त पात्र पाये जाने पर अनुमोदन समिति द्वारा अनुमोदनोपरान्त कार्यवाही की जायेगी।
७.संलग्नकों का विवरण-१. दिव्यांग प्रमाण पत्र ८० प्रतिशत या उससे अधिक का हो मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो।
२. आय प्रमाण पत्र वार्षिक आय रू १८००००/- से अधिक न हो, जो तहसील द्वारा निर्गत किया गया हो।
३. मूल निवास प्रमाण पत्र।
४. विद्यार्थी वर्ग हेतु हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाण पत्र।
५. आवेदक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का है तो जाति प्रमाण पत्र।
६. यू०डी०आई०डी० कार्ड।
७. आधार कार्ड / अन्य प्रमाण पत्र।
८. दिव्यांगता दर्शाता हुआ एक पासपोर्ट साईज का नवीनतम फोटोग्राफ।
९. मोबाईल नम्बरं

अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर से सम्पर्क करें। इच्छुक दिव्यांगजन वेबसाइट- पर आनलाइन आवेदन कर सकता है एवं हार्डकापी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − five =