खेल जगत

Kapil Dev ने सौरव और Virat Kohli को दी नसीहत, दोनों को पब्लिक में आकर एक-दूसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए

Kapil Dev ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli को एक नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि दोनों को पब्लिक में आकर एक-दूसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए. ‘मीडिया में आकर ऐसे उंगलियां उठाना ठीक नहीं है. आगे टूर आ रहा है, आप उस पर फोकस कीजिए.

बोर्ड प्रेसिडेंट अपनी जगह हैं, टीम इंडिया का कैप्टन भी एक बड़ी चीज होती है. लेकिन एक दूसरे की पब्लिक में आकर बुराई करना ठीक नहीं है. चाहे सौरभ हो या विराट हो, आप इस सिचुएशन को कंट्रोल कीजिए. बेहतर यही है कि आप देश के बारे में सोचें.’

Kapil Dev ने यह भी कहा कि जो गलत है वो कल पता चल ही जाएगा लेकिन सामने आकर आप इस तरह बोलेंगे तो मुझे लगता है कि यह सही नहीं है. टूर से ठीक पहले कोई भी कंट्रोवर्सी नहीं होनी चाहिए. गौरतलब है कि टीम इंडिया में पिछले कुछ समय से विराट और रोहित के बीच मतभेद की लगातार खबर आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई अधिकारियों के हवाले से भी कई बार दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की पुष्टि की गई. इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाने से इन खबरों को और हवा मिली.

इसी दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा कि उन्होंने Virat Kohli को टी20 की कप्तानी न छोड़ने की सलाह दी थी क्योंकि बीसीसीआई चाहता था कि टी-20 और वनडे में एक ही कप्तान हो. विराट कोहली ने गांगुली के इस बयान के जवाब में कहा कि बीसीसीआई के किसी सदस्य ने उनसे कप्तानी न छोड़ने की बात नहीं की, न ही वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बारे में पहले कोई जानकारी दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =