Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसे में बच्ची घायल

मुजफ्फरनगर। तेज रफ़्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला एक महिला अपनी बच्ची को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी सामने की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली सवार ने स्कूटी सवार माँ बेटी को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया और मोके से चालक फरार हो गया ।

ऐक्सिडेंट होते ही मोके आस पास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी और राहगीरों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे माँ बेटी को बाहर निकलवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना कर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

उधर सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना शहर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेज घायलों का हाल चाल जाना । दोनों घायल माँ बेटी की पहचान मौहल्ला आनन्दपुरी निवासी पूनम पत्नी संदीप व् एन्जिल पुत्री संदीप उम्र ७ वर्ष के रूप में हुई है एन्जिल की माँ उसे सुबह सवेरे शहर के शारदेंन स्कूल में छोड़ने जा रही थी ।

 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk