Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार: मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत को प्रथम स्थान

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर ने अपने सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गत दिवस नई दिल्ली मे सुभ्रण्यम हाॅल नेशनल एग्रीकल्चर साइंस काम्पलैक्स पूसा के सभागार में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 में जिला पंचायत द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप सम्पूर्ण भारत के 216 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश से दो जिला पंचायत नामित की गयी थी
जिसमें प्रथम स्थान मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत को दिया गया और दूसरा स्थान ओरैया जिला पंचायत का रहा। मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत की ओर से अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर ने यह पुस्कार प्राप्त किया। पत्रकार वार्ता में अपर मुख्य अधिकारी डा. नूतन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह द्वारा प्रमाण पत्र के अलावा उन्हे आॅनलाइन पचास लाख रूपये का पुरस्कार मिला। जो जिला पंचायत के विकास कार्यो में खर्च किया जायेगा।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेला शुक्रताल में गंगा सफाई, बालिकाओं की प्रतियोगिता कराने, जिला पंचायत कार्यालय में सफाई एवं जल संरक्षण के लिए विशेष प्रबंध करने का कार्य सराहा गया। इसके अतिरिक्त शासन की प्राथमिकताओं में आये हुए कार्यक्रम जैसे गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह और उसमे सामग्री का वितरण और इसके अलावा जिला पंचायत कर्मचारी यूनियन की तरफ से भी सभी लाभार्थियों को एक एक घडी प्रदान करने का जो कार्य किया गया
उसकी भी सर्वत्र सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की ओर से पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी तेजी से किये जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा ने किया। राकेश शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करने के समय अपर मुख्य अधिकारी डा. नूतन शर्मा, कार्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा एवं चेयरमैनपति अर्जुन तोमर स्वंय उपस्थित थे।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी जिला पंचायत अपने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी ताकि देश, प्रदेश में जिला पंचायत का नाम अग्रणीय स्थान पर आ सके। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk