Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुकाने हुई दुल्हन की तरह तैयार

मुजफ्फरनगर। धनतेरस से दीपावली का पर्व शुरू हो जाता है जो लगातार पंाच दिनों तक चलता है जिसके चलते बाजार भी सुंदर तरीके से सजकर तैयार हो गये है जिसमें सबसे पहले धनतेरस के बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर विशेष तैयारी व्यापारियों द्वारा की जा चुकी है इसी के साथ साथ कैंडल, झालर, गिफ्ट आईटमों से भी बाजार सज गये है। शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परंपरा है। साथ ही बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।

बर्तनों की बिक्री को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। बर्तन व्यापारी ने बताया कि बाजार में इस बार बर्तनों में एक बदलाव आया है। केशवपुरी में दुकान चलाने वाले दुकानदार कहते हैं कि बर्तनों पर पहली बार नक्काशी देखने को मिल रही है। घर में प्रयोग होने वाले बर्तनों गिलास, तश्तरी, बाल्टी, डीनर सेट आदि पर विभिन्न फूलों, छोटा भीम आदि की नक्काशी आ रही है। इसे बाजार में पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्तनों की सबसे ज्यादा बिक्री हमेशा धनतेरस को ही होती है। हमारे समाज में एक परंपरा बनी है कि हम कोई न कोई आवश्यकता का बर्तन धनतेरस को जरूर लेते हैं। इस बार बाजार अच्छा रहने की संभावना है।

नई मंडी में बर्तन की दुकान करने वाले व्यापारी का कहना है कि इस बार अलग बात यह है कि बाजार में स्टील के बर्तन की डिमांड बढ़ी है। नॉन स्टिक और सिल्वर के बर्तनों की डिमांड कम है। कढ़ाई और कूकर से लेकर सभी प्रकार के स्टील के बर्तनों की ही मांग बढ़ी है। फ्राईपैन और भगोने भी उपभोक्ता स्टील के ही मांग रहा है। बर्तन के व्यापारियों को सारी उम्मीद धनतेरस से ही होती है। इस बार भी अच्छी बिक्री रहने की संभावना है। भगत सिंह रोड पर बर्तनों के कारोबारी अमीरचंद कहते है कि आधुनिकता के अनुसार नए डिजाइन के बर्तन बाजार में उपलब्ध है। काफी समय से धनतेरस की तैयारी कर रखी है। आशा है कि नक्काशी वाले बर्तनों की डिमांड ज्यादा रहेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk