फिल्मी चक्कर

‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग, अभिनेता की माँ इस वजह से बनेंगी शूटिंग का हिस्सा

आमिर खान जल्द अपनी आगामी अगली ‘लाल सिंह चड्डा‘ की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है जो हॉलीवुड की क्लासिक फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का पहला शेड्यूल 31 अक्टूबर 2019 से शुरू होने जा रहा है।

“लाल सिंह चड्डा” आमिर खान के दिल के बेहद करीब हैं और ये ही वजह है कि उनकी माँ ज़ीनत हुसैन शूटिंग के पहले दिन वहाँ मौजूद रहेंगी जो फ़िल्म को फर्स्ट क्लेप देने वाली पहली व्यक्ति होंगी। फिल्म को भारत भर में 100 लाइव स्थानों पर शूट किया जाएगा क्योंकि अभिनेता स्टूडियो सेटअप में विश्वास नहीं करते है।

फिल्म में सुपरस्टार की भूमिका के बारे में बहुत सी खबरें सामने आ रहीं और वह अपने किरदार के लिए फिसिकल ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुज़र रहे है जिसके लिए अभिनेता अपना 20 किलो वजन भी बढ़ाने वाले है। इसके अलावा, अभिनेता पंजाबी लुक को बरकरार रखने के लिए अपनी दाढ़ी  बढ़ा रहे है और फिल्म के कुछ हिस्सों में पगड़ी भी पहनने वाले है।

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

आमिर खान फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में पहनेंगे गिप्पी ग्रेवाल से गिफ्ट “कड़ा”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk