Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बेसहारा परदेसी औरत व उसके दो मासूम बच्चों को दिलाया सहारा

मंसूरपुर। देर रात्रि असम गुवाहाटी निवासी करीब ३५ वर्षीय महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ भटकती हुई क्षेत्र के गांव अलियारपुर में पहुंची और बस स्टॉप के टीन शैड के नीचे कपड़ा बिछाकर बैठ गई।ग्रामीणों ने उसे खाना दिया तो उसने खाना फेंक दिया।और गाली गलौज करने लगी काफी देर बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

एसआई जुगल किशोर शर्मा,कांस्टेबल लॉरेंस, कांस्टेबल बहादुर सिंह,कांस्टेबल मनोज मौके पर पहुंचे और महिला से खाना खाने का आग्रह किया।मगर महिला नहीं मानी,फिर कांस्टेबल लॉरेंस ने महिला का मान मनोव्वल कर कहा कि जब तक तुम अपने बच्चों के साथ खुद खाना नहीं खाओगी तब तक हम भी खाना नहीं खाएंगे,हम भी आज पूरा दिन से भूखे हैं।

इस बात पर महिला ने खाना खा लिया।फिर पुलिस ने ग्राम प्रधान को फोन कर मौके पर बुलाया और महिला को ग्राम प्रधान की ओर से कंबल दिलाया गया। रात में महिला किसी के घर पर सोने के लिए राजी नहीं हुई तो गांव के प्रधान, चैकीदार तथा एक अन्य ग्रामीण की रात भर पहरेदारी में महिला को रात भर के लिए छोड़ा गया

तथा कहा गया कि सुबह उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद इस महिला का कहीं पर इंतजाम कर दिया जाएगा।बात करने से महिला मंदबुद्धि भी लग रही थी।खैर कुछ भी हो इस मामले को लेकर मंसूरपुर पुलिस की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21765 posts and counting. See all posts by News-Desk