Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डाक विभाग द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक

मुजफ्फरनगर। भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाया जाता है। इस वर्ष भी डाक विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2019 से 2 नवम्बर 2019 तक विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाया जा रहा है। इसका प्रमुख उददेश्य ग्राहको को जागरूक करना एवं डाक विभाग मे निवेश प्रत्येक जानकारी आम जन तक पहंुचाना है। जिससे ग्राहक किसी भी असुविधा से बच सके एवं सुरक्षित निवेश कर सकें।

प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फनगर वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि इसी क्रम मे सभी ग्राहको सूचित किया जाता है कि किसी भी लेन-देन के पश्चात उसकी रशीद अवश्य प्राप्त करें साथ ही विभागीय कर्मचारी/अधिकृत अभिकर्ता को धन निकासी हेतु चेक या निकासी फाॅर्म पर संदेशवाह न नियुक्त करें। अपने खाते मे मोबाईल नंबर व आधार अवश्य दर्ज करायें जिससे लेन-देन की सूचना निःशुल्क एसएमएस द्वारा प्राप्त हो सके। भीड की असुविधा से बचने एवं सुरक्षित लेन देन हेतु अपने सभी खातो को बचत खाते से लिंक करायें।

अपने नमूना हस्ताक्षर/हस्ताक्षरित चेेक,पासबुक मे न रखे साथ ही अभिकर्ता से लेन-देन की के पश्चात कार्ड प्राप्त करें। यदि पासबुक को किसी कार्यवश डाकघर में छोडना पडे तो निर्धारित एसबी-28 अवश्य प्राप्त करे एवं समयानुार पासकबुक को अद्यतन करना सुनिश्चित करे। बचत खतों से निकासी हेतु निःशुल्क एटीएम कार्ड की सुविधा का लाभ उठाये, डाक्घर का एटीएम किसी भी अन्य बैंक में निकासी हेतु मान्य है। पासबुक में कम्प्यूटराईज्ड एंट्री अवश्य कराये प्रिंटर न चलने की स्थिति में खाते में बकाया की पुष्टि मोबाइल में प्राप्त एसएमएस से अवश्यक रेहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk