Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जीआरपी थाना पुलिस ने नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनुभाग अर्पणा गुप्ता के कुशल मार्ग निर्देशन में तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी जीआरपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार एवं एस आई एम पी सिंह व उनकी टीम के द्वारा एक अत्यंत ही सराहनीय गुड वर्क को अंजाम दिया गया है।

इस गुड वर्क में जीआरपी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर नशे के कारोबार करने वाले को गिरफ्तार किया है जिसके पास बड़ी संख्या में अवैध नशे का जखीरा था। थाना प्रभारी जीआरपी रेलवे संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक महेंद्र पाल सिं, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कोस्टेबल शिवम त्यागी, कॉन्स्टेबल योगेश कुमार द्वारा सुरक्षा कोविड-१९ को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म १ रेलवे स्टेशन पर एक अभियुक्त असलम पुत्र सज्जाद निवासी लखनोरी थाना देवरिया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता किशनपुरा सेक्टर १२/ २२ नोएडा जिला गौतम बुध नगर के पास से करीब १६ किलो गांजा बरामद किया है।

पकड़े गये गांजे की कीमत करीब १६०००० बताई जा रही है। अगर देखा जाए तो यह जीआरपी थाना पुलिस का एक बड़ा एवं सराहनीय गुड वर्क ही कहा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =