Muzaffarnagar News: दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी का विफल प्रयास, रिपोर्ट दर्ज नहीं की Police ने
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने मदनी चौक पर दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। दीवार फाड्ने की आवाज पर आसपास के लोगों में जाग हो गई, जिस पर बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शामली रोड स्थित नया गांव निवासी आकाश वर्मा की कच्ची सड़क मदनी चौक पर मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उसके बगल में महमूद नगर निवासी मोबीन की स्टाइल शूज के नाम से दुकान है। दोनो दुकानों के पीछे एक बंद कारखाना है। देर रात अज्ञात बदमाश कारखाने में घुसे और दोनों दुकानों की दीवार पीछे से फाड़ दी।
क्लासिक शूज की दीवार फाड़ते समय दीवार पर लगा बैटरा नीचे जा गिरा, जिससे तेज आवाज हुई। बैटरा फटने से तेजाब दुकान में फैल गया, जिससे हजारों रुपए कीमत के जूते खराब हो गए। उधर सराफ की दुकान में बदमाशों ने जिस स्थान पर दीवार फाड़ी वहां एक लोहे की बड़ी अलमारी लगी थी, जिसके चलते बदमाश दुकान में नहीं घुस पाए।
बैट्रा फटने की आवाज पर मोहल्ले में जाग हो गई। मोहल्ले वासियों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इस संबंध में भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा वारन्टी अभियुक्त विजय पुत्र प्रमोद निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र गुलाब निवासी सिकन्दरपुर थाना चरथावल मु0नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त वाजिद पुत्र रोजुद्दीन, बरीश पुत्र रोजुद्दीन नि0 आदमपुर थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया गया।
सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। राज मार्केट व्यापार संगठन संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का गठन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा इकरार फारुकी अध्यक्ष,मोहित गोयल नगर उपाध्यक्ष,सलमान अंसारी नगर मंत्री पद पर मनोनीत किए गए एव उनको पंद्रह दिनों के भीतर कार्यकारिणी घोषित करने को कहा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन के एक-एक पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर वक्त उनके साथ खड़ा है, छोटे व्यापारियों से लेकर उद्योगपति तक की समस्याओं को उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन द्वारा शासन, प्रशासन के सामने उठाकर उनका समाधान कराना हमारी प्राथमिकता रहा है।
आज राज मार्केट के अनेकों व्यापारियों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की गई है। इस अवसर पर अकरम, युनूस, नूर, कासिम, गुलजार, अरशद, दीपक, राजीव, शिवकुमार आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

