फिल्मी चक्कर

बनेगी ‘Bajrangi Bhaijaan’ की सीक्वेल: Salman Khan

सुपरहिट फिल्म ‘Bajrangi Bhaijaan’ ने Salman Khan के करियर में एक नई जान फूंक दी थी. पूरी संजीदगी के साथ सलमान खान द्वारा की गई एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. ऐसे में अब इस फिल्म के सीक्वेल बनाये जाने की खबर की पुष्टि हो गई है.

उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘RRR’ से जुड़े एक खास इवेंट मे शामिल हुए सलमान खान ने खुद ही ‘Bajrangi Bhaijaan’ का सीक्वेल बनाये जाने की जानकारी दी. मुम्बई में हुए ‘RRR’ के इस खास कार्यक्रम के दौरान सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, रामचरण और ‘RRR’ फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली मौजूद थे.

इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा कि एस. एस. राजामौली के लेखक पिता के. वी. विजयेंद्र प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान’ के‌ रूप में उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक लिखी थी. इस मौके पर सलमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि विजयेंद्र प्रसाद ‘बजरंगी भाईजान’ की सीक्वेल लिखने का काम पूरा कर चुके हैं.

 मंच पर मौजूद करण जौहर ने फौरन सलमान से पुछ लिया कि क्या इसे ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वेल के अनाउंसमेंट के तौर पर लिया जाए? इस पर सलमान ने उत्साहित होकर करण को जवाब दिया और कहा, “हां, करण”.

2015 में रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ ने‌ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये, तो वहीं विश्व बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के अलावा हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे.

स्टार प्लस पर‌ 31 दिसंबर को दिखाए जाने वाले ‘RRR’ से जुड़े खास इवेंट में Salman Khanने सीक्वेल के कलाकारों और इसे निर्देशित करने वाले डायरेक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − nine =