उत्तर प्रदेश

Mathura/Indore News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भव्य रूप देने के बाद निश्चित रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है- Hemamalini

Mathura/Indore News:  भाजपा सांसद और प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी  ने उम्मीद जताई है कि अयोध्या और काशी के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से मथुरा स्थित मंदिरको भी भव्य रुप दिया जाएगा। इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण की चर्चा की और इसी कड़ी में मथुरा का मुद्दा भी उठाया।

हेमा मालिनी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भव्य रूप देने के बाद निश्चित रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि सरकार इस ओर भी ध्यान देगी।

मथुरा की भाजपा सांसद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्यार और स्नेह के प्रतीक रहे हैं और मथुरा से सांसद होने के कारण मेरी मांग है कि वहां स्थित मंदिर को भी भव्य रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां मंदिर पहले से ही है और जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भव्य रूप दिया है, उसी तरह मथुरा स्थित मंदिर को भी भव्य रूप प्रदान किया जा सकता है। हेमा मालिनी ने यह भी जानकारी दी कि वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को काशी जाने वाली हैं।

हेमा मालिनी ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण  आसान काम नहीं था। इसके निर्माण में अनेक बाधाएं और रुकावटें आईं थीं मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसके निर्माण के प्रति समर्पित थे। उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता के कारण ही सरकार काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण करने में कामयाब साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मथुरा में भी दृढ़ निश्चय और संकल्प के साथ इस काम को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने मथुरा के धार्मिक महत्व का हवाला देते हुए कहा कि अयोध्या और काशी के बाद मथुरा का भी उद्धार किया जाना जरूरी है क्योंकि अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

हेमा मालिनी भाजपा की पहली नेता नहीं है जिन्होंने मथुरा का मुद्दा उठाया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने इस महीने की शुरुआत में मथुरा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस बाबत ट्वीट करते हुए कहा था कि अयोध्या और काशी में भव्य निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है। अयोध्या और काशी के साथ ही मथुरा का मुद्दा भी भाजपा और संघ के एजेंडे में हमेशा शामिल रहा है और मौर्य के इस बयान के बाद मथुरा को लेकर अटकलों ने तेजी पकड़ रखी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =