Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: झंडा लगाओ अभियान होगा तेजः त्यागी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कई दिनों से लगातार समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान चल रहा है जिसके तहत गौरव जैन के नेतृत्व में सदर विधानसभा के अनेको स्थानों पर बूथ स्तर पर झंडा वितरण व प्रचार का कार्य लागातार किया जा रहा है व अनेकों कार्यकर्तागण व क्षेत्रवासियों ने गौरव जैन की प्रेरणा से अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार करते हुए उत्साह के साथ अपने घर पर झंडा लगाने का कार्य किया है

उक्त कार्यक्रमको आगे बढ़ाते हुए कल को भी सपा नेता व सदर विधानसभा से टिकट मांग रहे गौरव जैन के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव जैसे कूकड़ा, विलासपुर, मखियाली,तिगरी,भांडुरा में भी ग्रामीणों ने झंडा फहराया व गौरव जैन को अपना समर्थन दिया तथा ग्रामीण के साथ ही मिमलाना रोड पर भी झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी , गौरव जैन व सदर विधानसभा के युवजन सभा के अध्यक्ष मो. नियाज का स्वागत किया गया व उक्त सम्मानित नेतागण ने सभी क्षेत्रवासियो को झंडा वितरण किया व सत्ता के कुकर्मा के प्रति जागरूक करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी जी ने कहा कि समाजवादी लोग सत्ता के हमलों से घबराने वाले नही हैं

अपने कार्यक्रमो में और अधिक तेजी लाने का काम करेंगे सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि भाजपा खेमे की बैचेनी व सत्ता शासित संस्थाओ का समाजवादियों पर किया जा रहा दुरुपयोग बता रहा है कि हमारा रास्ता सही, युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष मो.नियाज ने कहा कि आने वाले दिनों में नोजवान झंडा वितरण व प्रचार कार्यक्रम में और अधिक तेजी लाने का काम करेंगे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो.नियाज(सदर विधानसभा अध्यक्ष सयुस),लवी गोयल (नगर कोषाध्यक्ष सयुस),राशिद जैदी (विधानसभा उपाध्यक्ष सयुस),जफ्फॉर,ज़ीशान,मुर्सलीन,सुहेल,बिट्टू शर्मा,मुन्ना,नुसरत,नदीम,ज़ीशान, बदर,राहत अध्यक्ष सदर विधानसभा लो.वा., शमीम तिगरी, आदि साथीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − five =