Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन पदाधिकारी हुए कार्यक्रम के लिए रवाना

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एव सैकड़ों व्यापारियों के साथ बसों एवं कारो द्वारा बिजनौर में आयोजित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एव हाल ही में निर्वाचित हुए डिप्टी स्पीकर विधानसभा उ०प्र० मा० नितिन अग्रवाल के विशाल सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज बिजनौर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मा० नितिन अग्रवाल जी के उपाध्यक्ष विधान सभा उ०प्र० निर्वाचित होने पर विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुजफ्फरनगर से सैकड़ों व्यापारी बसों एवं कारो द्वारा शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं 

हम केंद्र एवं प्रदेश भाजपा के साथ-साथ मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला महामंत्री सेवाराम गर्ग, शिव कुमार सिंघल, अखिलेश शर्मा, सौरभ मित्तल, वासु गोयल, मोहित अग्रवाल, अंकित गोयल, सुनील वर्मा, प्रमोद वर्मा, चंदन गुप्ता, अनंत कुमार, प्रदीप शर्मा, प्रवीण जैन, प्रदीप गोयल, इम्तियाज खान, सुनील जैन, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र चौधरी, शिवकुमार जी, राहुल गोयल, अभिलक्ष मित्तल, पुनीत गुप्ता, शरद गुप्ता, गौरव जैन, नितिन गोयल, आदि समस्त व्यापारी गण बिजनौर के लिए रवाना हुए।

प्रयागराज में होगा कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। विकास खंड सदर के खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित कार्यक्रम में आयोजित होने के लिए ४९ समूह की महिलाएं, सहायक विकास अधिकारी, दो बीएमएम, एवं दो पुलिस कांस्टेबल प्रयागराज के लिए रवाना हुए। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में विकास खंड सदर के खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में २१ दिसंबर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आयोजित होने के लिए ४९ समूह की महिलाएं, सहायक विकास अधिकारी, दो बीएमएम, एवं दो पुलिस कांस्टेबल प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =