संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: ठंड ने छुडाई कपकपी, अलाव व अंगीठी जलनी शुरू

Muzaffarnagar :मुजफ्फरनगर। लगातार ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। हालांकि रविवार को धूप काफी तेज थी लेकिन इसके बावजूद भी ठंड भी कम नहीं थी और सुबह शाम तो ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया। शीतलहर से जिला कांप उठा। बढ़ती ठंड के चलते चहुंओर अलाव व अंगीठी जलनी शुरू हो गई।

धूप खिलने के बाद भी दिन के तापमान में भारी गिरावट रही हालांकि धूप में बैठकर लेगों ने राहत की सास ली। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व चल रही शीतलहर की चपेट में जिला भी आ गया है। तीन दिन से शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।

पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। ठंड के चलते सड़कों पर आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। सुबह देर से बाजार खुले और शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद हो गए। ठंड बढ़ने से हीटर व वार्मर शुरू हो गए। जगह-जगह अलाव भी शुरू हो गए। गली-मोहल्लों व घरों पर लकड़ी व कोयले की अंगीठियां भी जलनी शुरू हो गई।

देहात क्षेत्र में पत्ती, पराली, उपले, लकड़ी आदि जलाकर लोग सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। तेज सर्द हवाओं ने लोगो को ठिठुरने पर विवश कर दिया। शीतलहर से बढ़ी सर्दी से ठिठुरते लोग अलाव जलाने को मजबूर हो गए। भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी सर्दी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूलों में बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे। तीन दिन से लगातार सर्दी बढ रही है। सर्दी बढ़ जाने से लोगों की जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। ठिठुरन के चलते लोगों ने घर से निकलने में कोताही बरती। धूप भी ठंडी हवाओं से राहत कुछ ही राहत मिली। हालांकि धूप अच्छी खासी गर्म थी लेकिन हवाएं भी कम नहीं थी।

कड़ी सर्दी के चलते लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजार में गर्म कपड़ों के अलावा ऊनी टोपियों और मफलर, इनर आदि की बिक्री ने जोर पकड़ लिया। हालांकि देर शाम छह बजे से ही ठंड के कारण बाजार भी बंद होने लगते है दुकानदार भी अपने घर की ओर ठंड के चलते समय से ही जाना उचित समझ रहे है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =