Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा की जनविश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भाजपा के जनपद प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि सोमवार २० दिसंबर को जन विश्वास यात्रा को भाजपा की मुजफ्फरनगर इकाई बिजनौर बैराज से रिसीव करेगी और उसके बाद यह जन विश्वास यात्रा जिले के सभी ६ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि कुल ३५ पॉइंट पर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छोटी-छोटी जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। जन विश्वास यात्रा रात्रि विश्राम सदर विधानसभा क्षेत्र में करेगी। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री भूपेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, धर्म सिंह सैनी मौजूद रहेंगे।

इसके अतिरिक्त होस्ट के रूप में उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहेंगे। इस जन विश्वास यात्रा का संयोजक अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को बनाया गया है। पत्रकारों को बताया गया कि योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में ६ यात्राएं शुरू की गई हैं।

जिनमें पहली यात्रा बिजनौर जनपद में आज से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया की भाजपा शासन में किसी को भ्रष्टाचार करने की छूट नहीं दी जाएगी और तत्परता से उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सुधीर खटीक, विकास कुमार एवं सुषमा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =