Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पांच दिन पूर्व सिसौली में हुए हत्याकांड का खुलासा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । पुलिस ने पांच दिन पूर्व किसान राजधानी सिसौली में हुई सनसनी खेज कत्ल की वारदात का खुलासा कर दिया है। प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव को शमशान में जला दिया था। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व सिसौली में अंकुर का शमशान में शव जली हुई हालत में मिला था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक के गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस ने जांच का दायरा बढाया तो युवती के भाई ने अपने दोस्त् के साथ मिलकर अंकुर की सिर में ईट मारकर हत्या की थी। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हत्यारोपी हिमांशु उर्फ काला पुत्र मदन सिंह, अश्वनी उर्फ राजा पुत्र प्रताप निवासी सिसौली को अलावलपुर मोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

कई वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त अय्याज उर्फ परवेज पुत्र मौ0 इलयास निवासी मौ0 रहमतनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर िंसंह द्वारा वांछित अभियुक्त कल्लू पुत्र जामा निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को रोडवेज बस अड्डे से व नौमान पुत्र हारून निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा द्वारा वांछित अभियुक्तों सौरभ राजपूत पुत्र नरेश, शिवा उर्फ शिवम पुत्र रामभूल निवासीगण ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को शिव मन्दिर रोनी हरजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों जावेद, मुजीम पुत्रगण मुनफैद निवासीगण ग्राम तावली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त फौजी उर्फ शिराज पुत्र लियाकत निवासी सिकन्दरपुर कलां थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया।

नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों राकेश पुत्र भोपाल निवासी मदीनपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर, वसीम पुत्र निसार निवासी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को राकेश व वशीम की दुकान कस्वा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणां के कब्जे से पर्चा सट्टा गत्ता पैन्सिल व 1570 रूपये नकद बरामद किया गया।

चरस सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त मोनिश पुत्र नूर हसन निवासी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को चन्दहेडी रोड मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम चरस को बरामद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =