वैश्विक

Karnataka News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक वैला शीनू को उल्टा लटकाकर पीटा,Video Viral

Karnataka News: Mangaluru में एक मछुआरे को कथित रूप से मोबाइल चोरी के आरोप में साथी मछुआरे द्वारा रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटा गया। पुलिस ने मछुआरे को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना में संलिप्त सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह वायरल वीडियो पिछले 15 दिसंबर का है। जहां कर्नाटक में मंगलुरु के मछली वाले बंदरगाह के बंडूर में खड़े एक नाव पर कुछ मछुआरों ने अपने एक साथी मछुआरे को रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिया। मछुआरों का आरोप था कि उसके साथी मछुआरे ने मोबाइल चोरी किया।

जिसके बाद मछुआरों ने रस्सी से उलटा लटकाने के बाद उस शख्स के साथ मारपीट की। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्ज किया और सभी आरोपी मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे पीड़ित मछुआरे का नाम वैला शीनू है। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वैला शीनू के साथ हुई मारपीट के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है पीड़ित मछुआरे को रस्सी और हुक के सहारे लटकाया गया है और उसके दोनों पैर बंधे हुए हैं। साथ ही उसका बदन भी पूरी तरह से नंगा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 25 सेकेंड के वायरल वीडियो में शीनू यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसके पैर सुन्न हो रहे हैं और दर्द कर रहे हैं। लेकिन आरोपी मछुआरों पर शीनू के गुहार लगाने का कोई असर नहीं हुआ।

आरोपी मछुआरे बार बार उससे अपना गुनाह कबूल करने के लिए कहते हैं लेकिन शीनू बार बार यह कहता है कि उसने फोन नहीं चुराया था। इतने में वहां मौजूद एक व्यक्ति आगे बढ़ता है और उससे थप्पड़ मारना शुरू कर देता है।

मछुआरे को उलटा लटकाकर मारने का वीडियो सामने के बाद Mangaluru के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + four =