Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Police का सराहनीय कार्य जारी, तमंचा, कारतूस सहित शातिर दबोचा

Muzaffarnagar News:खतौली। बाइक सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि द्वारा अभियुक्त आसिक पुत्र इस्लाम निवासी सराफत कालोनी कस्वा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को सफेदा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (फर्जी नं0 प्लेट लगी) व 01 तमन्चा 315 बोर बरामद किया गया।

तमंचा, कारतूस सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। शांतिर के तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र िंसह द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र जहीरूद्दीन निवासी ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सम्भलहेडा से जटवाडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

साइबर हैल्पलाइन का सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। आवेदक बृजेश कुमार निवासी कस्वा व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा वाहन बेचने की एडवांस पेमेन्ट की मनी रिक्वेस्ट भेजकर ८१ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  फ्रॉड से अवगत कराया गया 

८१ हजार रूपये में से ५० हजार रूपये की आंशिक धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है। आवेदक जितेन्द्र कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बन मनी रिक्वेस्ट भेजकर ०५ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोकस एडवांस प्राईवेट लिमिटेड को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ०५ हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक मारूफ पुत्र फारूख निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ५०,००० रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए डव्ठप्ज्ञॅप्ज्ञ – म्।ैम्ठर्न्को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ५० हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =