Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सपा ने किसान मसीहा के रूप में जन्मदिवस मनाया,हर सर लाल टोपी ही लक्ष्यः

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के ११९ वे जन्मदिन पर उनको नमन किया गया। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा देश के किसानों मजदूरों गरीबों के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता, आजाद भारत में किसानों की दशा व दिशा सुधारने का काम केवल चौधरी चरण सिंह द्वारा किया गया।

उनके द्वारा जमीदारा उन्मूलन,चकबंदी,सहकारिता जैसे क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम द्वारा किसानों को नई दिशा दी गई। प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांव,किसान,खेत,खलिहान की तरक्की के लिए हमेशा कार्य करते रहें उनके विचारों की सच्ची वारिस समाजवादी पार्टी है तथा समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मौजूद लोगों से चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनाकर देश के किसानों की आवाज बने हुए है। पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी ने किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह के विचारों की पैरोकार समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।

सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए किसान मजदूरों की आवाज समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।

वरिष्ठ नेता व सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट एवं सपा नेता उमा दत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ आंदोलन में अपने पलों को साझा करते हुए उनको राजनीति की सबसे व्यवहार कुशल सादगी पूर्ण जीवन तथा किसान मजदूर की आवाज की ऐतिहासिक किताब बताते हुए उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।

विचार गोष्ठी पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन को करते हुए सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,रमेशचंद शर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल,युवा नेता सलमान त्यागी,रामपाल सिंह पाल आदि ने सम्बोधित किया।

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक,दर्शन सिंह धनगर,इस्राइल पहलवान,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सूर्यप्रताप राणा,चिकित्सा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष डॉ काज़ी खुर्रम,शहजाद मेम्बर,आशीष त्यागी, नदीम राणा मुखिया,नवेद रँगरेज,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फ़राज़ अंसारी,नवनियुक नगर मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी,प्रदीप डबास एडवोकेट,पंकज सैनी,राशिद जैदी,सागर कश्यप,मुकुल त्यागी चेम्पियन,अब्बास अली सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हर सर लाल टोपी व हर घर समाजवादी झंडा ही लक्ष्यः गौरव जैन3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कई दिनों से लगातार हर-घर समाजवादी झंडा अभियान चल रहा है जिसके तहत गौरव जैन के नेतृत्व में सदर विधानसभा के अनेको स्थानों पर बूथ स्तर पर झंडा वितरण व प्रचार का कार्य लागातार किया जा रहा है जिसके तहत अनेकों स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने गौरव जैन की प्रेरणा से उत्साह के साथ अपने घर पर झंडा लगाने का कार्य किया है

उक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक २३/१२/२१ को भी सपा नेता गौरव जैन के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव जैसे कूकड़ा,विलासपुर,मखियाली,तिगरी,भांडुरा,जट मुंझेड़ा, भिक्की व कई नगरपालिका क्षेत्र में भी अनेको लोगो झंडा फहराया व गौरव जैन को अपना समर्थन दिया उक्त कार्यक्रम के तहत ग्राम तिगरी में बैठक का भी आयोजन भी हुआ

जिसमें आस पास के क्षेत्र के लोगो ने एकत्रित होकर सपा नेता गौरव जैन व मो.नियाज का स्वागत व समर्थन किया, उक्त सम्मानित नेतागण ने सभी क्षेत्रवासियो को झंडा वितरण कर भाजपा की सत्ता के कुकर्मा के प्रति जागरूक करते हुए सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि भाजपा खेमे की बैचेनी व सत्ता शासित संस्थाओ का समाजवादियों पर किया जा रहा दुरुपयोग बता रहा है

कि हमारा रास्ता सही, युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष मो.नियाज ने कहा कि आने वाले दिनों में नोजवान झंडा वितरण व प्रचार कार्यक्रम में और अधिक तेजी लाने का काम करेंगे,कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो.नियाज(सदर विधानसभा अध्यक्ष सयुस),लवी गोयल (नगर कोषाध्यक्ष सयुस),राशिद जैदी (विधानसभा उपाध्यक्ष सयुस),जफ्फॉर,ज़ीशान,मुर्सलीन,सुहेल,बिट्टू शर्मा,मुन्ना,नुसरत,नदीम,ज़ीशान, बदर, शमीम तिगरी, आदि साथीगण उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 − one =