Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने स्वामी श्रद्धांनंद जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। विकास अग्रवाल (नगर अध्यक्ष) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिनांक २४ दिसंबर २०२१ को तुलसी पार्क शिव चौक पर स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किये। नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती (मुंशीराम विज २२ फरवरी, १८५६ – २३ दिसम्बर, १९२६) भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के संन्यासी थे जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती की शिक्षाओं का प्रसार किया
स्वामी जी ने हमेशा हिंदू समाज का नेतृत्व किया और हजारो की संख्या में जिन लोगो ने हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म और ईसाई धर्म अपना लिया था उन्हें पुनः हिंदू बना सनातन धर्म में वापसी कराने वाले पहले व्यक्ति थे. स्वामी जी ने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की और एक विधर्मी अब्दुल रशीद ने दिल्ली के चांदनी चौक पर स्वामी जी की हत्या कर दी थी
आज कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला संघठन मंत्री अनूप,विभाग सह संयोजक पीयूष राणा,जिला सेवा प्रमुख ललित मचल, जिला प्रचार प्रमुख भूपेंद्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष विक्रांत खटीक,विवेक शास्त्री,डॉ अजय कुमार, अर्जुन गर्ग,अजय गर्ग,विशाल लोधी,नितिन तायल,शिवम तायल,भारत कुमार, शिवम मेघलान, युगांतर पुंडीर, रवि पाल,भाजपा नेता विकास पॉवर, विकास खटीक आदि सहित सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
