Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अपनी टांग तराजू, समाजवादी पार्टी अनुशासन समिति की मीटिंग सम्पन्न

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी अनुशासन समिति की मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो से अनुशासन को सर्वापरी रखने का निर्देश दिया गया। सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा अनुशासन समिति अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी,संयोजक सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्दन चौहान,जिला सचिव सपा सुशील त्यागी ने मीटिंग में निर्णय लिया कि सपा अनुशासन समिति की मीटिंग प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को आयोजित की जाएगी

जिसमें पूरे माह में हुए कार्यक्रम के दौरान व सोशल मीडिया अथवा मीडिया में अनुशासन तोड़ने वाले कार्यक्रताओं की रिपोर्ट साजिद  द्वारा प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गयी।

अनुशासन समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी,सपा नेता असद पाशा,चन्दन चौहान,सुशील त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अपील,अनुरोध व निर्देश है कि सोशल मीडिया अथवा मीडिया के माध्यम से सपा के किसी भी नेता के विरुद्ध कोई वक्तव्य नही देगा इसे पार्टी विरोधी कदम मानते हुए घोर अनुशासनहीनता माना जायेगा तथा ऐसे कृत्यों की जवाबदेही तय की जाएगी।

चुनाव के दौरान भी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा चुनाव में जिम्मेदारी से बचने व भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओ की भी रिपोर्ट पर अनुशासन समिति कड़ा निर्णय लेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + one =