Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ऑल इंडिया एंटी करप्शन के पदाधिकारियों ने जिला बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसी अंसारी क़ो किया सम्मानित

Muzaffarnagar: कचहरी परिसर स्थित जिला बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसी अंसारी को उनके चेंबर पर पहुंचकर ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट और झांसी रानी व्यापार मंडल ने उन्हें फूल माला पहनाकर और फूलों का बुके दिया और मुंह मीठा करा कर सम्मान किया

इस दौरान सम्मान करने वालों में झांसी रानी व्यापार मंडल और ऑल इंडिया एंटी करप्शन के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन पंचाल जिला अध्यक्ष विक्की चावला जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी बाबर राणा चंदन गुप्ता सुशांत त्यागी, शलभ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोग मौजूद रहे।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसी अंसारी ने कहा कि मे अधिवक्ताओं के के लिए हर वक्त खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की पिछले कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग चली आ रही है जिसमें हमारे पूर्व कार्यकारिणी ने अपनी हर संभव कोशिश की लेकिन हम इस बार इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाएंगे।

जिससे यह मांग जनता की आवाज बन सके क्योंकि यह जनता के लिए भी हितकारी है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष में वसी अंसारी ने कहा जो छात्र-छात्राएं विधि विधान की पढ़ाई कर कर वकालत करना चाहते हैं। उनके लिए निशुल्क चेंबर की व्यवस्था की जाएगी. वसी अंसारी ने सम्मानित करना है सभी लोगों का हृदय की गहराई से स्वागत किया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + four =