Shivpal Yadav की ‘चाबी’ हरियाणा पहुंची, पीएसपी को स्टूल चुनाव चिन्ह मिला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Shivpal Yadav को नया चुनाव चिन्ह आयोग ने अलॉट किया है। 2017 में समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल यादव ने 2018 में नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) बनाई थी। इसका रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में हुआ था इसके बाद आयोग ने उन्हें चाबी चुनाव चिन्ह अलॉट किया था।
Shivpal Yadav और उनके नेता करीब 3 साल तक जिस चाबी का प्रचार करते रहे अब वह उनके हाथ से फिसल चुकी है। चुनाव आयोग ने उन्हें नया सिंबल स्टूल अलॉट कर दिया है। 2022 का चुनाव शिवपाल और उनके नेता इसी पर लड़ेंगे। सपा से गठबंधन फाइनल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव अपने चाचा को 8 से 10 सीटें दे सकते हैं। जिस पर शिवपाल और उनके करीबी मैदान में उतरेंगे।
पीएसपी Shivpal Yadav और समाजवादी पार्टी का 2022 में गठबंधन फाइनल हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों अपने चाचा शिवपाल यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और गठबंधन को लेकर चर्चा की थी। लंबे समय से गठबंधन का इंतजार कर रहे शिवपाल अब अखिलेश यादव की मंजूरी मिलने के बाद उनके साथ मिलकर मिशन 2022 फतह करने की तैयारियों में जुटे हैं।
Shivpal Yadav की पार्टी का पुराना चुनाव चिन्ह 2019 लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरी ‘जननायक जनता पार्टी’ को चाबी चुनाव चिह्न आवंटित हुआ था।जननायक जनता पार्टी हरियाणाकी राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में चुनाव आयोग में पंजीकृत है।

