जिलाधिकारी व एसएसपी ने फोर्स के साथ की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी ने भारी फोर्स के साथ नगर के विभिन्न बाजारो व मार्गो पर फ्लैग मार्च कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आला अधिकारियो के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी मौेजूद रहे।
डीएम सेल्वा जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने आज दोपहर नगर के मुख्य रास्तों व भीड-भाड वाले स्थानो पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा की दृष्टि से लगे प्रशासनिक/पुलिस/बीएसएफ के अधिकारी/कर्मचायियो की डयूटी को चैक किया गया।
डीएम सेल्वा कुमारी व एसएसपी अभिषेक यादव ने विभिन्न चैराहो पर डयूटी कर रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो/कर्मचारियो से बातचीत की तथा सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान इन दोनो आला अधिकारियो ने स्थानीय नागरिको से वार्ता कर उनसे प्रेम,सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक व भडकाउ पोस्ट को शेयर ना करने की अपील की गई। इस दौरान उनके साथ एडीएम अमित कुमार, सिटी मजिस्टेªट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ सिटी आईपीएस दीक्षा शर्मा आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
