वैश्विक

बांदीपोरा: सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

बांदीपोरा जिले में रविवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। कुछ अन्य आतंकियों के भी घिरे होने की सूचना है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले के लाडूरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।अचानक शुरू हुई फायरिंग पर सुरक्षा बलों ने पहले तो आतंकियों को समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी फायरिंग नहीं रुकी तो जवाबी कार्रवाई की।

Related Image

इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। रविवार शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ जारी रहने की वजह से प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग न निकलें। अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद अब तक उत्तरी कश्मीर में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। लश्कर के आतंकी दानिश चन्ना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk