खबरें अब तक...

समाचार

बेहतर प्रदर्शन किया13 1 |
मुजफ्फरनगर। जिले के रोहाना गांव की खिलाड़ी अर्पिता सैनी ने दार्जिलिंग पुलिस द्वारा आयोजित दार्जिलिंग हिल मैराथन जीत ली है। उन्हें देश की जानी मानी एथलीट दीपा करमाकर ने एक लाख का चेक ईनाम के रूप में दिया।
दार्जिलिंग में हिल मैराथन का शुभारंभ पुलिस विभाग के डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मैराथन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के रोहाना गांव की अर्पिता सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पिता के कोच संजीव कुमार ने बताया कि ओलंपिक मेडलिस्ट दीपा करमाकर ने अर्पिता सैनी को एक लाख का चेक और ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोग शामिल रहे

 

प्रकाश पर्व पर मंत्री, डीएम, एसएसपी व चेयरमैन पहुंची2 8 | 3 8 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर रोडवेज स्थित गुरूद्वारे में 10 नवम्बर को रखे गये श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी जत्था विरेन्द्र सिंह पंछी ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। श्री गुरू गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने कीर्तन में कविता द्वारा संगतां के गुरू महाराज का संदेश दिया। इसके बाद ज्ञानी हरजीत िंसह व ज्ञानी जोगा सिंह ने गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कीर्तनी जत्था बीबी दिलप्रीत कौर व बीबी जसप्रीत कौर व भाई गुरूशरण सिंह पटियाला वालो ने साध संगतों को निहाल किया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, समाजसेवी उद्योगपति भीमसैन कंसल, समाजसेवी रेवतीनंदन सिंघल सहित व्यापारी नेता राजेंद्र काटी, संजय मित्तल आदि ने गुरू साहब के दरबार में माता टिकाया। कार्यक्रम के दौरान पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित भारी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशमेश खालसा दल ने आये हुए मेहमानों को श्रद्धापूर्वक लंगर छकाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अमरजीत सिंह सिडाना, महासचिव धनप्रीत सिंह बेदी, स. सुखदर्शन िंसह बेदी, विरेंद्र सिंह सेखो, स. वजीर सिंह, स. सुरजीत सिंह, स. प्रबजोत सिंह, जत्थेदार अरविंद्र सिंह मिन्टू, गुरप्रीत सिंह पुरी, हरप्रीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, दिवप्रीत सिंह राजपाल, गुरनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह मान, इन्द्रजीत सिंह सेखो, चन्द्रजीत सिंह कोहाली, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

गंगा स्नान के उमड़े श्रद्धालु5 11 | 6 9 |
मोरना। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान प्रारम्भ हुआ। सवेरे से ही गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गयी थी। एक तरफ जहां श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की तथा भगवान सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया। वहीं, छोटे छौटे बच्चों को मुंडन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमत्रीं संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उनके साथ विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डा. सैनी, नमामि गंगे के प्रभारी डा. निर्वाल, अमित राठी जिला पंचायत सदस्यों सहित, एएमए नूतन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। दूरदराज से आये श्रद्धालु प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधा। शुकदेव स्थित प्राचीन वट वृक्ष के नीचे राजा परिक्षित को शुकदेव मुनि ने भागवत कथा सुनाई थी। भागवत कथा का श्रवण करने से वट वृक्ष भी अमर अजर हो गया। इसी कारण यह वट वृक्ष सदैव हरा भरा रहता है तथा न तो कभी पतझड होता है और न ही इस वृक्ष का कोई पत्ता पीला पडता है। इसलिए शुकतीर्थ आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री इस चमत्कारी अक्षय वृक्ष के दर्शन करते हैं तथा परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधते हैं। हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, विश्वनाथ महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दंडी स्वामी महादेव आश्रम , स्वामी ओमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद जी महाराज, गुरुदत्त ब्रहमचारी, राजनंदेश्वरी जी आदि रहे।
मुख्य गंगा स्नान में भाग लेने के लिए दूरदराज व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंचते रहे। विभिन्न वाहनों में सवार होकर मां गंगा का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर प्रसाद चढाया तथा साधु संतों का आशीर्वाद लिया। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना का धागा बांधा तथा भागवत कथा का श्रवण कर अनुष्ठान सम्पन्न कराये। महिलाओं ने घट पूजा की। मां गंगा की महाआरती में बडी संख्या श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भागवत उद्गमस्थली के रूप में विख्यात शुकदेव मुनि की तपोस्थली शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान मंगलवार सवेरे हुआ। मां गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को श्रद्धालु टैज्क्टर ट्रॉली, टैम्पो बस आदि वाहनों के द्वारा शुकतीर्थ पहुंचे। शुकतीर्थ के बाहर ही भारी वाहनों के प्रवेश को दिया गया, जिससे श्रद्धालु गंगा मैया की जय जयकार करते हुए गंगा घाट पर पहुंचे। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया, महिलाओं ने बैंड बाजों के बीच गीत गाते हुए गंगा पूजन किया।तम्बुओं में ठहरे श्रद्धालुओं ने दिन भर मौज मस्ती की तथा महिलाओं ने खरीदारी की व चाट पकौडी सहित अन्य व्यंजनों के स्वाद को चखा। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की, झूलों का आनन्द लिया।

गंगा घाट के आसपास चैकिंग अभियान चलाया
 थाना भोपा पुलिस, बीएसएफ, एलआईयू टीम व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा कार्तिक गंगा स्नान मेला पर्व पर शुक्रतीर्थ थाना भोपा में सुरक्षा की दृष्टि से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही दर्शनार्थियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

फ्लैग मार्च निकाला10 5 |
खतौली। एसडीएम खतौली एवं सीओ खतौली की अध्यक्षता में थाना खतौली पुलिस द्वारा क्षेत्र के मुख्य बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों व रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था को कायम रखने तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। प्रशासनिक व पुलिस के अधि०/कर्मचारीगण के साथ बीएसएफ ने भी फ्लैग मार्च किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई। इसी दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं भडकाऊ पोस्ट को शेयर न करने की अपील की गयी।

दुपहिया वाहन चालकों को पढाया यातायात का पाठ11 5 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने दुपहिया चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को रोका। उनके वाहनों और चाबी को कब्जे में लिया। चालकों को हेलमेट मंगवाकर पहनवाए। उसके बाद उन्हें वाहन और चाबियां सौंपी। जानसठ तिराहे पर यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोका गया। हेलमेट नहीं होने पर वाहनों और चाबी को कब्जे में लिया गया। चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका उपयोग कर वाहन चलाने की अपील की। चालकों से हेलमेट मंगवाकर लगवाए गए। उसके बाद ही चालकों को वाहन और चाबी सौंपी गई। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षित सफर के लिए चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जानसठ तिराहा से रोडवेज बसों को भी हटवाया गया। चालकों को बस रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एआरएम परवेश बशीर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी मौजूद रहे।

साहितत्य वितरित कर दी जानकारी12 4 |
मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में चल रहे गंगा स्नान मेले पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जगह जगह प्रदर्शनी लगाकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक जानकारी दी गई तथा साहित्य वितरित किया गया। संयोजिका राजयोगिनी बीके प्रवेश बहन ने कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण है इसलिए सुखी जीवन जीने के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर देना चाहिए, किसी की बुराई नही करनी चाहिए। तन की शुद्धि स्नान करने से होती है, मन की शुद्धि ज्ञान से होती है और धन की शुद्धि दान करने से होती है। बीके बीनू बहन ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आहार का बहुत बड़ा महत्व है। मनुष्य को सात्विक भोजन करना चाहिए। सात्विक भोजन करने से मनुष्य के आचार-विचारों में शुद्धता आती है। बीके सोमपाल भाई ने कहा कि आज मनुष्य दिन भर के काम की भाग दौड़ में तनाव ग्रस्त हो जाता है इसलिए उसे तनाव दूर करने के लिए मेडीटेशन करना चाहिए। कार्यक्रम को सहारनपुर से आई रेखा बहन, बीके परी बहन, शिल्पी, दिया बहन, बीके श्रवण कुमार, बीके अनुज कुमार, कृष्णपाल, मोहित आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा मेला ग्राउंड पर स्वास्थ्य विभाग, पशु पाल विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी पर साहित्य वितरित कर विभागीय जानकारी दी गई।

 

मंत्री कपिल देव ने जताई नाराजगीWhatsapp Image 2019 11 11 At 4.19.45 Pm 1 |
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को तलब कर सफाई के निर्देश दिये।
नावल्टी चौक से नदी की ओर जाने वाले अनकवर्ड, गंदगी से अटे नाले और शहर में व्याप्त गंदगी को देखते हुए राज्य मंत्री कपिल देव ने नाराजगी व्यक्त की और प्रभारी स्थानीय निकाय नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित नगर पालिका के अधिकारियों को तलब किया और मौके पर बुलवाकर शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, डलावघरों की निरंतर सफाई के निर्देश दिये।
मुख्य रूप से मण्डी समिति रोड पर स्थित श्मशान घाट के निकट, लिंक रोड आदर्श कॉलोनी, प्रेम विहार जानसठ रोड व रामलीला टिल्ला पर स्थित डलावघरों का निरीक्षण किया गया और वहां पर व्याप्त गंदगी को देखकर मंत्री ने कहा सभी डलावघरों, मुख्य मार्गों की निरन्तर सफाई की जानी चाहिए।

सडक् हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि अन्य हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी जावेद पुत्र दिलशाद अपने रिश्तेदार आसिफ पुत्र राशिद निवासी गंगोह के साथ मुजफ्फरनगर से गंगोह जा रहा था। दोनों युवक बाइक पर सवार थे थानाभवन क्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद चीनी मिल के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे जावेद की मौके पर ही मौत हो गयी तथा आसिफ गम्भीर रूप से घालय हेग या। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है इसके अलावा बनत क्षेत्र में हुए सडक हादसे में बसेडा निवासी मंजीत पुत्र विजयपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

दहेज का सामान आग लगने से जला
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव महलकी में विद्युत शार्ट सर्किट के कारण लगी आग में लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया तब तक दो युवतियो ंके दहेज के लिए एकत्रित किया गया सामान जलकर राख हो गया।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के गांव निवासी तहसीन पुत्र बुन्दू की दो पुत्रियों का हाल ही में विवाह होने वाला है पुत्रियों के विवाह के लिए उसने दहेज का सामान जमा किया हुआ था। आज दोपहर शार्ट सर्किट के कारण उसके घर में आग लग गयी। आग तेजी से फैल गयी और पूरे मकान को चपेट में ले लिया। परिवार के लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकल आये। लोगों ने मकान में आगी आग बुझाने के प्रयास किये लेकिन जब तक आग बुझाई तब तक दोनों युवतियों के दहेज के सामान सहित लाखों की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी।

दो को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने दो लेगों को नकली शराब बनाते हुए भारी मात्रा में शराब, कैमिकल व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र के गांव नंगला पिथोरा में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि वहां दो लोग यूरिया मिलाकर नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने मौके से बीस लीटर बनी हुई शराब, ढाई सौ लीटर लहन, चार किलो यूरिया, दो ड्रम गैस चूल्हे व अन्य सामान बरामद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी नगला पिथौरा निवासी रामपाल पुत्र स्व. निरंजन और दीपक उर्फ बुरारी पुत्र रामवीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के जेल भेज दिया है।

 

पशु पैठ का विरोध: राजनेता के दबाव में मिलीभगत करके यह लाईसेंस दिया है-रविन्द्र सिंह 15 |

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में 13 नवम्बर से शुरू होने वाली पशु पैठ का विरोध करते हुए मलकपुरा निवासी रविन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिलीभगत से लगने वाली इस पशु पैठ का वे लगातार विरोध करेंगे। जिलाधिकारी को इस मामले में अवगत करा दिया गया है यदि उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया तो वे विधायक एवं सांसद के घर पर धरना देंगे। इसके बाद लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत करायेंगे।
रूड़की रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मलकपुरा निवासी रविंद्र सिंह व मदन सिंह ने बताया कि 11 नवम्बर को उन्होंने डीएम कार्यालय पर धरना दिया था। शाम के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आकर ज्ञापन लिया। साथ ही धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस संबध्ां में उनकी जिलाधिकारी से वार्ता हुई जिलाधिकारी ने कहा है कि वे इस मामले में वे संज्ञान लेंगी। रविंद्र सिंह का आरोप है कि कुछ समय पूर्व ग्राम दभेडी में लगने वाली पशु पैठ का लाईसेंस निरस्त कर इसे बंद करा दिया गया था लेकिन अब किस कारण जिला पंचायत ने लाईसेंस देकर यह पशु पैठ शुरू करायी है यह समझ से परे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में पशु पैठ में आये दिन झगडे होते थे गौ तस्कर विभिन्न संगठन के सदस्यों से आये दिन उलझते रहते थे। जब सरकार ने पशु पैठ बंद करायी थी तो अब क्या कारण थे और अब क्या वजह रही जिस कारण यह पशु पैठ शुरू करायी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पशु पैठ पूरी तरह मिलीभगत से करायी जा रही है। सिर्फ पशु पैठ लगाने वालो को नाम बदल दिये गये है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में ऊपर तक लडने का मन बनाया है यदि जिलाधिकारी ने इस मामले में संज्ञान नही लिया तो 13 नवम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।

इसके बाद क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के आवास पर धरना देगे यदि वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर धरना देंगे यदि नेताओं ने सुनवाई नहीं की तो वे इस संबंध में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे तब उन्हे अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार गौवंश संवर्धन एवं नस्ल सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है व गौशालाएं खोल रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के आदेशों की सरेआम धज्जियां उडाकर पशु पैठ लगवायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि प्रदेश में कहीं भी न तो नई पशु पैठ लगायी जाये और न ही कोई स्लाटर हाउस खोला जाये। लेकिन सरकारी आदेशों को धत्ता बताकर जिला पंचायत ने किस राजनेता के दबाव में मिलीभगत करके यह लाईसेंस दिया है इसकी जांच करायी जाये। उन्होंने कहा कि राजनेताओं ने उनके नाम को लगातार भुनाया और अब कोई भी राजनेता उनके साथ नहीं खडा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे अपनी लडाई अब खुद लड रहे है। उन्होंने कहा कि वे कदम बढा चुके है अब पीछे नहीं हटेंगे और जब तक नयी लगने वाली पशु पैठ का लाईसेंस निरस्त नहीं किया जाता तो वे लगातार धरना देते रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk