खबरें अब तक...

समाचार

 

10 7 |स्कूली बच्चो से भरी बस असंतुलित होकर पलट गई
छपार। स्कूली बच्चो से भरी बस असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुुआ। जानकारी के अनुसार कस्बा बसेडा स्थित एक स्कूल की बस आज सुबह गन्ने से लदे ट्रक से बचने के चक्कर मे स्कूली बच्चो से भरी बस सडक किनारे मिटटी मे उतर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी बच्चे को कोई चोट नही आई। बताया जाता है कि बस के ड्राईवर ने साहस का परिचय देते हुए हादसे से बचा लिया।

 

 

युवक की मौत से परिजनो मे शोक1 8 |

शाहपुर। खेत मे पानी चलाने गए युवक का शव टयूबवैल के समीप पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा शाहपुर निवासी करीब 27 वर्षीय युवक गुडडू बीती देर शाम अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए गया हुआ था कि जब वह सुबह तक अपने खेत से अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर किसी अनहोने के अंदेशे से ग्रामीणो के साथ अपने जंगल मे गुडडू की तलाश मे निकल गए। अचानक कहीं लापता हुए गुडडू को तलाशते वक्त जब परिजन व ग्रामीण जंगल मे बन्द पडी टयूबवैल के समीप पहंुचे तो वहंा का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि टयूबवैल पर गुडडु का शव पडा हुआ था। बताया जाता है कि युवक गुडडू की गर्दन पर कुछ निशान हैं तथा शव के समीप ही रस्सी पडी मिली है। मृतक के परिजनो ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहंुचे पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने परिजनो को आश्वस्त किया कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

2 10 |कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सम्पूर्ण जनपद में अभियान

मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सम्पूर्ण जनपद में एक अभियान शुरु करने एवं आम जनमानस में बालिका सुरक्षा एवं बाल अधिकारो के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु “जागरुकता अभियान/मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।मैराथन को जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. एवं जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती आंचल तोमर जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त मिनी मैराथन प्रातः 09ः00 बजे नुमाईश ग्राउण्ड, मेरठ रोड़, मुजफ्फरनगर से शुरू होकर सुजडू चुंगीघ्सरकुलर रोडघ्महावीर चैकघ्मिनाक्षी चैक से होते हुए नुमाईश ग्राउंड पर ही सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में 14 वर्ष से अधिक आयु की हजारो की संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं/बालिकाओं तथा शिक्षिकाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों एवं संगठनों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मिनी मैराथन दौड में स्कूली बच्चों शहरी व गांव के लोग, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट गाइड, एन0सी0सी0, विभिन्न स्वयं सहायता समूह, सरकारी सदस्य एवं विभिन्न संगठनों से हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मैराथन रूट पर जगह-जगह स्टाल लगाये गये थे जहां प्रतिभागियों के लिए पानी एवं जूस की व्यवस्था थी। पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियांे का उत्साहवर्धन किया गया। इस मिनी 3 |

संपूर्ण जनपद में एक अभियान शुरू करने एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। मिनी मैराथन दौड में प्रथम स्थान पर अर्पिता सैनी पुत्री अनिल सैनी, द्वितीय स्थान पर काजल शर्मा पुत्री सनौद कुमार एव तृतीय स्थान पर शिवानी गोस्वामी पुत्री राजवीर गिरि रही। उक्त बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री आलोक यादव द्वारा मोमेन्टों एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिनी मैराथन में प्रथम 50 स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मैराथन पूरी होने के उपरान्त नुमाईश ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किये गये। अस्तित्व फाउण्डेंशन की टीम द्वारा महिला अधिकारों को दर्शाते हुए एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। डायट की छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक, सम्राट इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। भागवंती स्कूल की छात्राओं के बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया। रन फाॅर गर्ल चाईल्डः ए मिनी मैराथन का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत किया गया, कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकीम अहमद, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री आलोक कुमार जी, नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल कुमार जी, क्षेत्राधिकारी सदर दीक्षा शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार, शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा एवं सविता डबराल, स्वच्छता अभियाना के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री बलजीत सिंह, जिला क्रीडाधिकारी, समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा, श्री शावेज एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय मु0नगर का समस्त स्टाफ तथा जनपद के अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

विधिक साक्षरता शिविर
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद ने जारी प्रेव विज्ञप्ति मे बताया कि जिला जज एस.केेेेेेेे.पचैरी के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से नुमाईश पण्डाल मे विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं शिक्षको एवं अभिभावकों को उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक जानकारी दी गई। नुमाईश ग्राउण्ड मे छात्राओं की मैराथन दौड जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशन मे आयोजित की गई। जिसमे स्कूली छात्राओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विधिक प्राधिकरण केेेेेेेेेे सचिव ने अभिभावको से कहा कि वे अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करें। उन्होने बताया कि प्राधिकरण महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा गरीबों को मुफत अधिवक्ता उपलब्ध कराता है। उन्होने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर 2019 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुजफ्फरनगर तथा बुढाना स्थित न्यायालयो मे किया जाएगा। जिसमे बैंक रिकवरी, एमएसीटी, टेलीफोन,बिजली, पानी के बिल के वादो का निस्तारण कराया जाएगा।

4 11 | रेलवे रोड पर बने गहरे गहरे गड्ढों के कारण लोग  घायल
मुज़फ्फरनगर। शहर के रेलवे रोड पर बने गहरे गहरे गड्ढों के कारण हर रोज बाईक, स्कूटी,रिक्शा एंव साईकिल सवार लोग इन गड्ढों के कारण चोट लगने से हो रहे थे घायल इन सब के बीच आस पास के दुकानदार भी अपना काम छोड़कर घायलों की मदद करने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते भेजते थक चुके थे । यहां तक की दुकानदारों द्वारा इन गड्ढो की शिकायत पुलिस ,नगरपालिका टीम एंव शोशल मिडिया के सहारे भी की गई ताकि ये गड्ढे भर जाएं और लोग चोटिल होने से बच जाएँ लेकिन कहीं भी सफलता नही मिलने पर आस पास के दुकानदारों ने एकता का परिचय देते हुए खुद के चंदे से इन गड्ढों को भरकर एक अनोखी मिसाल पेश की है । यहां सुमन मोटर के सतीश मालिक और कार किंग के सलीम , सहित आस पास के दुकानदारों ने श्रम दान करते हुए जहां इन गड्ढों में रोड़ी सहित सीमेंट डालकर इन्हें भरा है वहीं इनके द्वारा शहर की जनता को आपसी भाई चारे का भी सन्देश दिया है । आस पास के दुकानदारों का कहना है की इस रेलवे रोड से जिला पंचायत अध्यक्षा सहित तमाम पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों सहित नगर पालिका अध्यक्ष एंव अन्य अधिकारी कर्मचारी हर समय यहां से निकलते है लेकिन लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले इन सभी लोगों को यह गड्ढे शायद दिखाई नही दे रहे थे जिन्हें आज हम लोगों ने स्वम के चंदे से भरकर इस सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया है । जबकि योगी सरकार के सख्त आदेश थे की नवम्बर माह तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त की जाये लेकिन शायद जनपद में पी डब्लू डी और नगर पालिका सहित सम्बंधित विभाग आँखें मूंदे बैठे हैं।

 

5 13 |

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक हुए गंभीर घायल

भोपा। तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नही ले पा रहा है जहां एक तरफ मोटरसाइकिलों से ट्रिपल राइडिंग को पुलिस रोकने ने नाकाम हो रही है तो वहीं दो पहियां वाहन चालकों को सख्ती के साथ हेलमेट लगाए जाने पर भी कोई जोर नही दिया हा रहा है जिसका खामियाजा वाहन चालकों को ऐक्सिडेंट में मौत को गले लगाकर भुगतना पड़ रहा है लेकिन पुलिस सख्ती दिखाने के मूड में दिखती नजर नही आ रही है। ताजा मामला भी देर रात्रि हुए ऐक्सिडेंट का है जहां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक हुए गंभीर घायल हो गए आसपास के राहगीरों एवं ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां दो व्यक्तियों को डॉक्टरो ने किया मृत घोषित कर तीसरे को उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया।
यहां डॉक्टरों द्वारा जब घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई तो सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुँच गए और उनमे कोहराम मच गया। बताया जाता है की भोपा निवासी तीन युवक देर शाम शहर से एक ही बाईक पर सवार होकर अपने गांव भोपा जा रहे थे जब ये लोग भोपा थाना अंतर्गत गुरद्वारे के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए और उनमे चीख पुकार मच गई उधर से गुजर रहे राहगीरों एंव ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर तीनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। उधर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनो घायलों में से दो को मृत घोषित करते हुए तीसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया और मृतकों के परिजनों एंव पुलिस को घटना की जानकारी देकर दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया।।

 

राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ में राशन डीलर से अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकडों ग्रामीणांे ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने जांच कराकर कठौर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ के ग्रामीणों ने वहां के राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि राशन डीलर यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण नहीं करता है और चावल के स्थान पर गेहूं लेने का दबाव बनाता है। आज ग्रामीणों ने एसडीएम सदर विजय कुमार से मामले की शिकायत की। एसडीएम सदर विजय कुमार का कहना था कि आरोपांे की जांच कराकर राशन डीलर के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करायी जायेगी। एसडीएम सदर ने कहा कि मिली शिकायतों की जांच करायी जायेगी और राशन डीलर के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

२१६ पव्वे अंग्रेजी शराब मार्क अरुणाचल प्रदेश के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षक तथा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक कपिल देव मय टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामपाल निवासी बसेड़ा थाना छपार मुजफ्फरनगर को २१६ पव्वे अंग्रेजी शराब मार्क अरुणाचल प्रदेश के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 8 8 |
मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के अवसर पर प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश त्यागी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संयोजक सुनील त्यागी द्वारा छात्रों को बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्म्दिन 14 नवम्बर को बच्चों से उनके अगाढ पे्रम के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शीतल ने नेहरू जी के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया तथा सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सोनिका ने नेहरू जी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। साक्षी ने नेहरू जी के चुनाव पर प्रकाश डाला। सोनिया द्वारा बच्चों को खेल खिलाये गये गये। इस अवसर पर हिमानी, वंशिका, शुभम ने देशभथ्कत गीत प्रस्तुत किये। लक्ष्मी, धानी, हर्षित, पीहू, रिया, मंयक, राशि, अनुप्रिया, वंशु, भूमि सभी ने मनमोहक नृत्य किया। इस अवसर पर मोन्टी अवि, कार्तिक, ईशान्त, अनन्या, इशिता, आस्था, नक्ष, परी, नन्हे बच्चों ने मधुर कविता सुनाई आज अनन्तया के जन्मदिन पर सभी अध्यापकों को प्यार व स्नेह से खुशी दोगुनी हो गयी।

 

प्रतिभा सम्मान समारोह अब २४ नवंबर को

मुजफ्फरनगर। राजेश पायलट युवा कल्याण केंद्र (गुर्जर छात्रावास)की बैठक में निर्णय लिया गया कि १० नवंबर को गुर्जर छात्रावास पर होने वाले स्थगित प्रतिभा सम्मान समारोह अब २४ नवंबर को मनाया जाएगा । उल्लेखनीय है कि गुर्जर छत्रवास की स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण होने पर १० नवंबर को गुर्जर छात्रावास पर रजतोत्सव के साथ गुर्जर समाज की प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाना था जो अपरिहार्य परिस्थिति के चलते कुछ काल के लिए स्थगित कर दिया गया था । यह कार्यक्रम अब २४ नवम्बर दिन रविवार को प्रातः १० बजे से सम्पन्न किया जाएगा । आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि कार्यक्रम में साथियों सहित पधारकर प्रतिभाओं को प्रेरणा दें । आपके आस पास या गांव में यदि किसी छात्र ने हाई स्कूल में ७० प्रतिशतसे अधिक, इंटरमीडिएट में ६५ प्रतिशत से अधिक व इससे उच्च परीक्षा में ६० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हों या किसी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा के किसी सरकारी संस्थान में प्रवेश पाया हो या कोई सरकारी नियुक्ति पाकर समाज का गौरव बढ़ाया हो तो उस प्रतिभा को भी साथ लेकर पधारें । ऐसी प्रतिभाओ को गुर्जर छात्रावास सम्मानित करेगा।

 

9 3 |वृ़क्ष लगाओं, खुशहाली लाओं अभियान
खतौली । मेपल्स अकेदमी में वृ़क्ष लगाओं, खुशहाली लाओं अभियान चला कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। विधार्थियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने देहात क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण बचाने की जानकारी दी। कहा कि आसपास स्वच्छ व हरा भरा होगा तभी पर्यावरण दूषित होने से बच सकेगा। वृक्ष बादलों को भी आकृषित करते है। वातावरण व आक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाते है। आजकल वातावरण काफी प्रदूषित हो चुका है। यदि वृक्ष व खेत कम होते गए तो भविष्य में यह समस्या ओर भी बढ सकती है। पर्यावरण को शुद्व व सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाए। इसी कडी में मेपल्स प्रागंण में भी छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया। बच्चों ने वातावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया। प्रबंधकगण मुकेश संगल व विपिन संगल ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा ने बच्चसें को पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित किया।

 

कैडेट्स ने हथियारों को चलाना सीखा
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी कर्नल जितेंद्र मलिक के निर्देशन में सूबेदार जगत सिंह व हवलदार भगवान सिंह ने प्रयोगात्मक प्रशिक्षण चैधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज की फाइरिंग रेंज में कराया गया।
कैडेट्स ने हथियारों को चलाना सीखा और उनसे फायरिंग भी की। अनमोल धीमान, हर्षित आर्य, जस्सी, प्रणव, आलोक आदि कैडेट्स ने टारगेट पर सही निशान साधे, जबकि इन कैडेट्स ने आज पहली बार हथियारों का प्रयोग किया था। विद्यालय एएनओ राज कमल वर्मा ने कैडेट्स को अपने संबोधन में कहा कि हथियार विश्व की रक्षा के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर ही इसका उपयोग करना चाहिए, अन्यथा यह विश्व को पतन की ओर ले जाने वाला सिद्ध हो सकता है।

 

विश्व मधुमेह दिवस पर  जन जाागरूकाता गोष्ठी का आयोजन
12 5 |मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान मे विश्व मधुमेह दिवस पर सरकूलर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय के समागार मे जन जाागरूकाता गोष्ठी का आयोजन किया गया। एकक अभियान संस्था की और से आयोजित इस जनजागरूकता गोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे एसीएमओ डा.वी.के.ओझा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मधुमेह रोग से जुडी बीमारियों तथा मधुमेह के बचाव आदि पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा.बी.पी.सिह व कार्यक्रम मे पहंुचे स्वास्थ्य अधिकारियो तथा आॅल इण्डिया एंटी करप्शन कमैटी की प्रदेशाध्यक्ष गीता ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गोयल,प्रदेश कोषाध्यक्ष पिंकी चैधरी व प्रदेश महासचिव रेनू वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय की और से एस.एच.ए. अमित वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

570 बीघा जमीन शत्रु सम्पत्ति नहीं है-आलोक स्वरूप

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक होटल में आयोजित पे्रसवार्ता में उद्यमी आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप ने पे्रस को जारी किये गये बयान में कहा कि पिछले कुछ समय से नवाब सज्जाद अली की खेवट 4/1 में 570 बीघा जमीन के बारे में तरह तरह के समाचार प्रकाशित हो रहे है। इसके संबंध में उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 570 बीघा जमीन शत्रु सम्पत्ति नहीं है। उनका कहना है कि इस जमीन के मालिक नवाब सज्जाद अली खान ने 7 फरवरी 1942 को 5-5 हजार रूपये के दो चैक लेकर 10 हजार रूपये में लाला दीपचंद के नाम खेवट 4/1 की 570 बीघा जमीन का इकरारनामा किया था। इसके बाद नवाब सज्जाद अली खां ने दो माह बाद ही 58000 रूपये लाला दुर्गाप्रसाद से लेकर उनके हक में 4 अप्रैल 1942 को बैनामा कर दिया। जब लाला दीपचंद को पता चला कि नवाब सज्जाद अली ने लाला दुर्गाप्रसाद को बैनामा कर दिया है तो उन्होंने सिविल कोर्ट प्रथम में एक वाद दायर किया। जिसका वाद नम्बर 4/1942 था। जिसमें सुनवाई के बाद 28 अप्रैल 1943 को लाला दीपंचद का दावा खारिज करते हुए दुर्गाप्रसाद के हक में निर्णय हुआ और उनका बैनामा न्यायालय ने सही माना। सिविल कोर्ट प्रथम मेरठ के फैसले के विरूद्ध लाला दीपंचद ने हाईकोर्ट में अपील की जिसका अपील नम्बर 410/1943 था। हाईकोर्ट की पूर्ण बेंच ने लाला दीपंचद द्वारा डाली गयी अपील को स्वीकार करते हुए छह वर्ष तक लम्बी सुनवाई की। हाईकोर्ट ने 12 मई 1949 को फैसले में दुर्गाप्रसाद के बैनामे को निरस्त कर दिया तथा मालिकाना हक लाला दीपंचद को दे दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की पूर्ण बेंच ने आदेश दिया कि तीन माह के भीतर 62000 रूपये न्यायालय में जमा करेंगे तब न्यायालय ही लाला दीपंचद के नाम बैनामा आॅन बिहाफ ‘‘सज्जाद अली खां’’ करेगा। चूंकि नवाब सज्जाद अली खां पाकिस्तान चले गये थे इसलिए सिविल जज प्रथम मेरठ के न्यायाधीश रमेश चंद सरीन ने 30 मई 1950 को लाला दीपंचद के हक में बैनामा कर दिया। न्यायालय द्वारा बैनामा लाला दीपंचद के हक में किये जाने के बाद लाला दुर्गा प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट इलाहाबाद के खिलाफ अपील दायर की। जिसका नम्बर एस.एल.पी.86/1950 था। वहां पर सभी पक्षों की तीन साल सुनवाई होने के बाद 18 नवम्बर 1953 को हाईकोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय को सही मानते हुए लाला दीपंचंद की मिलकियत को सर्वोच्च न्यायालय ने सही माना। इस मामले में ही सर्वोच्च न्यायालय ने कस्टोडियन आॅफ आॅफ यू.पी. को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। कस्टोडियन आॅफ यू.पी. अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए तथा अपनी दलील रखी सर्वोच्च न्यायालय ने कस्टोडियन आॅफ यूपी की दलील को खारिज करते हुए उनका कोई अधिकार नहीं माना और लाला दीपंचद के स्वामित्व को बरकरार रखा। आलोक स्वरूप ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि न्यायालय में जमा 62000 रूपये में से 58000 रूपये लाला दुर्गा प्रसाद को दिया जाये तथा शेष चार हजार रूपये कस्टोडियन को दिया जाये। यह भूमि देश की आजादी से पूर्व अर्थात सन् 1942 में नवाब साहब द्वारा बेची गयी थी और इसमे अहम दोनों पक्षकार भारत के नागरिक थे। इसलिए यह भूमि शत्रु सम्पत्ति होने का प्रश्न ही नहीं उठता। खेवट 4/1 रूस्तम अली खां के अंतर्गत आने वाली भूमि का पूरा भाग या कुछ भाग पटेलनगर, नई मंडी, द्वारिकापुरी, गांधी कालोनी, आदर्श कालोनी, लाला दीपंचद कालोनी, साकेत आदि कालोनियों में स्थित है। उक्त कालोनियों में रहने वाले लोगों के बैनामे लाला दीपंचद के परिवार के सदस्यों द्वारा ही किये गये है। खेवट 4/1 के अंतर्गत आने वाली 570 बीघा भूमि में से 40 बीघा जमीन हमारे पास है, बाकी सब भूमि उपरोक्त कालोनी में रहने वाले हजारों लोगों के पास है। जिसका शत्रु सम्पत्ति से कोई संबंध नहीं है। पिछले कुछ समय से कुछ असमाजिक तत्व फर्जी शिकायते करके शत्रु सम्पत्ति विभाग भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन केा गुमराह कर रहे है। उनकी सभी शिकायते आधारहीन है। हमने जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर इस सारे प्रकरण की जांच तथा निस्तारण करने का अनुरोध किया जिससे जनता को सही स्थिति का पता चल सके। आलोक स्वरूप ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का आभार जताया। जिसमें राज्यमंत्री संजीव बालियान ने जिलाधिकारी को दो पत्र लिखकर इस सारे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने इस सारे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है जिससे शासन प्रशासन केा गुमराह करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कडी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।श्प्रेसवार्ता में कुंवर आलोक स्वरूप, उद्यमी राकेश बिंदल, उद्यमी सतीश गोयल, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, ललित माहेश्वरी, अनिल स्वरूप आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk