वैश्विक

प्रिंस चार्ल्स ने बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स भारत में अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के साथ लंगर की सेवा भी की। इस मौके पर चार्ल्स ने सिखों के गुरु गुरु हरिकृष्ण साहिब से संबंधित कई तरह की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से हासिल की। गुरुद्वारा बंगला साहिब के इतिहास से भी वह भली-भांति अवगत हुए। 

संगत की मौजूदगी में उन्होंने लंगर तैयार करने और बांटने की प्रक्रिया से भी अवगत होते दिखें। प्रिंस लंगर के प्रसाद रोटियां सेकते भी दिखें। गुरुद्वारा परिसर में स्थित लंगर हॉल पहुंचकर स्वंय प्रसाद बनाने में सेवा दी। बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे प्रिंस चार्ल्स ने संगत के बीच कहा कि गुरु नानक देव का फलसफा सारी पूरी दुनिया में फैला है। सिख एक बहादुर कौम के रूप में जाने जाते है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि प्रिंस गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ भाई महिंद्र सिंह यूके वाले समेत कई लोग मौजूद थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21988 posts and counting. See all posts by News-Desk